रूपौली विधानसभा सीट पर 60.59% वोटिंग, मंत्री बीमा भारती को टक्कर देना बड़ी चुनौती

इस सीट से जेडीयू की बीमा भारती विधायक हैं और वो नीतीश सरकार में मंत्री भी हैं. बीमा भारती 2005 के कुछ महीनों को छोड़कर अब तक विधानसभा का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं. 2000 में निर्दलीय विधायक के तौर पर उन्होंने राजनीतिक सफर शुरू किया था.

Advertisement
नीतीश सरकार में मंत्री बीमा भारती (फाइल फोटो) नीतीश सरकार में मंत्री बीमा भारती (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST
  • रूपौली सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में है
  • नीतीश सरकार में मंत्री हैं बीमा भारती
  • RJD से भी चुनाव जीत चुकी हैं बीमा

बिहारी की राजनीति में रूपौली विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहती है. पूर्णिया जिले की ये सीट उन हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है, जिनका जिक्र राष्ट्रीय राजनीति में भी किया जाता है. क्रांतिकारियों की धरती के नाम से चर्चित रूपौली विधानसभा पर लगातार दो बार से जेडीयू का कब्जा है. इस बार यहां तीसरे चरण के तहत 60.59% वोटिंग हुई है.

Advertisement

इस सीट से जेडीयू की बीमा भारती विधायक हैं और वो नीतीश सरकार में मंत्री भी हैं. बीमा भारती 2005 के कुछ महीनों को छोड़कर अब तक विधानसभा का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं. 2000 में निर्दलीय विधायक के तौर पर उन्होंने राजनीतिक सफर शुरू किया था. वो आरजेडी के टिकट पर भी चुनाव जीत चुकी हैं. 

रूपौली विधानसभा सीट का गठन 1951 में हुआ था. इस विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रखंड रूपौली, भवानीपुर और बड़हरा कोठी आते हैं. यह विधानसभा कुल 42 पंचायतों का क्षेत्र है. इस सीट पर अब तक 16 चुनाव हुए हैं, जिसमें एक उपचुनाव भी शामिल है. इस हाई प्रोफाइल सीट से 6 बार कांग्रेस, 2 बार जेडीयू, 2 बार सीपीआई, 2 बार निर्दलीय, एक बार समाजवादी पार्टी, एलजेपी, आरजेडी और जनता दल ने जीत दर्ज की है. सोशलिस्ट पार्टी के मोहित लाल पंडित ने 1951 से 1957 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था. 

Advertisement

रुपौली विधानसभा के मुद्दे

रुपौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आज भी सड़क, बिजली एवं चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं का अभाव है. कानून व्यवस्था भी लचर है. विधानसभा के प्रमुख व्यावसायिक मंडी भवानीपुर, रुपौली और बीकोठी के प्रखंड औद्योगिक विकास के मामले में आज भी अविकसित है.

इन उम्मीदवारों पर रहेगी नजर 

इस सीट से 33 नामांकन दाखिल हुए थे. इसमें 24 स्वीकार किया गया, जबकि 9 रिजेक्ट हुए थे.

1- बीमा भारती (JDU)
2- विकास चंद्र मंडल (CPI)

वोटिंगः 7 नवंबर-शनिवार

10 नवंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे. 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग, 3 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग और 7 नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी. इसके बाद 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा. 

विधायक- बीमा भारती
पार्टी- JDU
कुल मतदाता लगभग- 293303
पुरुष मतदाता-51.92%
महिला मतदाता- 48.07%
पोलिंग स्टेशन-277
वोटर टर्नआउट-62.6%

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »