पश्चिम बंगाल के हावड़ा में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान हंगामा हुआ. ये रोड शो बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित किया गया था. आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की और मौके पर ‘जय बांग्ला’ के नारे भी लगाए. जिसके बाद शुभेंदु भी गुस्से में आ गए और 'टीएमसी हटाओ, बंगाल बचाओ' का नारा लगाने लगे. देखिए वीडियो.