बंगाल में राहुल गांधी का चुनावी शंखनाद, ममता और मोदी पर साधा निशाना, 'वोट चोरी' का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के रायगंज में अपनी पहली चुनावी रैली के साथ प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों को आड़े हाथों लिया. राहुल ने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या और टीएमसी पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया.

Advertisement
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में शुरू किया अपना चुनाव प्रचार अभियान. (File photo: ITG) राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में शुरू किया अपना चुनाव प्रचार अभियान. (File photo: ITG)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज रायगंज में कांग्रेस की बड़ी रैली को संबोधित कर अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने  बीजेपी-आरएसएस  पर तीखा हमला बोला और केंद्र सरकार पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस की नफरत भरी विचारधारा हमारे संविधान को नष्ट करने पर तुली हुई है. चूंकि वो इसे खुलेआम नहीं कर सकते, इसलिए वह संस्थानों की आड़ में संविधान पर हमला करते हैं. जहां भी संभव होता है, वो अपने लोगों को संस्थानों में बैठते हैं और वोट चोरी कर लोकतंत्र को मारने की कोशिश करते हैं.

Advertisement

'हमारी लगाई बीजेपी-RSS से'

कांग्रेस सांसद ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी-आरएसएस की नफरत भरी विचारधारा के खिलाफ है... इसीलिए मैंने प्रेम और एकता का संदेश फैलाने के लिए 4000 किलोमीटर की यात्रा की.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'क्या आपने इन दिनों नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखा है? उनका चेहरा बिल्कुल बेजान लग रहा है... वो बंगाल में घूम रहे हैं, लेकिन ध्यान से देखिए तो लगता है  कि वो मुझसे आंखें नहीं मिला पा रहे हैं.'

उद्योगपति के लिए काम कर रही है बीजेपी

राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और बीजेपी ने पार्टी के पूरे वित्त को एक ही जगह- अडानी के पास रखने के लिए एक नई व्यवस्था बनाई है. इसीलिए उन्होंने बीजेपी का अडानी कंपनी के साथ विलय कर दिया है और भाजपा-अडानी के लिए काम करती है और अडानी-बीजेपी को पैसा, मीडिया और समर्थन मुहैया कराते हैं. इसलिए अडानी की जगह इसे मोदी कंपनी कहना चाहिए.

Advertisement

ट्रंप के पास है मोदी का कंट्रोल: राहुल

राहुल ने दावा किया, 'अब डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका ने अडानी को पकड़ लिया है. चाहे उनके पास कितना भी पैसा हो, वो भारत नहीं छोड़ सकते, क्योंकि अमेरिका उन्हें पकड़ लेगा. मोदी का पूरा कंट्रोल अब ट्रंप के पास है.'

उन्होंने ये भी कहा कि मोदी ने भारत का कीमती डेटा अमेरिका को दे दिया है, जिसका इस्तेमाल अब भारतीय नागरिकों की निजी बातचीत और मेडिकल जानकारी के लिए किया जा सकता है. राहुल ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ बताया.

रैली के दौरान राहुल ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मोदी का मजाक उड़ाते हैं और दावा करते हैं कि वो भारत के PM का राजनीतिक करियर 2 मिनट में खत्म कर सकते हैं. इस अपमान के बावजूद मोदी ट्रंप को गले लगाते हैं.

ममता पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी ने बंगाल की फैक्ट्रियां बंद कर दी हैं और बेरोजगारी भत्ता देना बंगाल के युवाओं के साथ एक मजाक है. राहुल ने शारदा, रोज वैली और कोयला तस्करी जैसे घोटालों का जिक्र करते हुए टीएमसी को भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज का जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि बंगाल की हिंसा के लिए टीएमसी और बीजेपी दोनों जिम्मेदार हैं.

Advertisement

कांग्रेस सांसद ने अंत में कहा कि वो (बीजेपी) चौबीसों घंटे नफरत फैलाते हैं, हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ भड़काते हैं, उन्होंने मणिपुर को जलाया और अब वो बंगाल में चुनाव चुराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट चोरी की... वो यूं ही नहीं जीत जाते, वे विपक्ष के वोटों को मिटाकर चुनाव चुराते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement