तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए रविवार 3 मई 2026 को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में नई नवेली विजय की पार्टी टीवीके ने एकतरफा बढ़त बना ली है, जबकि डीएमके सिर्फ 48 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं, एडीएमके सिर्फ 66 सीटों पर आगे चल रही है.
लाइव अपडेट्स...
-टीवीके प्रमुख विजय के परिवार ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनकी बड़ी जीत की उम्मीद में जश्न मनाना शुरू कर दिया है. उनकी परिवार एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय का पूरा परिवार उनके घर पर इकट्ठा होकर जश्न के प्रतीक के रूप में सीटी बजाता दिख रहा है.
-Election Result 2026: तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के नेताओं का कहना है कि बहुमत न मिलने की स्थिति में पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम का समर्थन कर सकती है. इस बारे में अंतिम फैसला राज्य यूनिट से मिली जानकारी के बाद हाई कमान द्वारा लिया जाएगा.
-Tamil Nadu Election: कोयंबटूर में टीवीके के सुलूर से उम्मीदवार सुकुमार ने दावा किया कि क्षेत्र का राजनीतिक परिदृश्य तेजी से उनकी पार्टी के पक्ष में बदल रहा है. एआईएडीएमके या डीएमके के वर्चस्व की पुरानी धारणाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, 'आज ये टीवीके का गढ़ बन गया है.' उन्होंने आगे कहा कि विजय पर विश्वास ही इस गति को बढ़ा रहा है, जबकि प्रतिद्वंद्वी अनिश्चित चुनावी परिदृश्य का सामना कर रहे हैं.
-Election Result Live: तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों के साथ अभिनेता से राजनेता बने विजय के आवास पर जश्न शुरू हो गया है. उनके पिता, फिल्म निर्माता एस.ए. चंद्रशेखर भी समर्थकों के साथ इस खास पल को मनाने के लिए मौजूद हैं.
-Tamil Nadu Election Result 2026: अभिनेता से नेता बने विजय की टीवीके की वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि उसकी बढ़त और मजबूत हो रही है. ताजा रुझानों के अनुसार, टीवीके 105 सीटों पर आगे है, जबकि एआईएडीएमके 70 सीटों पर आगे है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ डीएमके केवल 36 सीटों पर बढ़त के साथ पिछड़ती नजर आ रही है.
-Tamil Nadu Election Result 2026: पांच राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर में टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू से 2500 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच राउंड की काउंटिंग के बाद टीवीके उम्मीदवार को 20,000 से अधिक वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि स्टालिन लगभग 18,000 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
-Tamil Nadu Assembly Election Result: चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी के शुरुआती रुझानों में डीएमके उम्मीदवार और तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन टीवीके उम्मीदवार सेल्वम डी से पिछड़ गए हैं.
-तमिलनाडु में मतगणना जारी: कोलाथुर में पिछले मुख्यमंत्री स्टालिन
-शुरुआती रुझानों में झटका लगने के बाद डीएमके ने चेन्नई में जश्न की तैयारियों पर रोक लगा दी है. साथ ही जगह-जगह लगाए गए तंबू-टेंट को भी हटाना शुरू कर दिया है. शुरुआती रुझानों में डीएमके, टीवीके से काफी पीछे चल रही थी, लेकिन ताजा रुझानों के अनुसार, डीएमके 48 सीटों पर आगे है, जबकि विजय की टीवीके 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
-Tamil Nadu Election Result 2026: पहले दौर की वोटिंग के बाद टीवीके प्रमुख विजय अब तिरुचुरापल्ली से 1,649 वोटों से आगे चल रहे हैं.
-तमिलनाडु में डीएमके को एकतरफा बढ़त, 73 सीटों पर चल रही है आगे
- शुरुआती रुझानों में कोलाथुर सीट से पिछड़ने के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने फिर से बढ़त हासिल कर ली है.
चुनाव आयोग सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती करेगा और उसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों के आंकड़े सामने आएंगे. राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें मतदाताओं ने रिकॉर्ड 85 फीसदी से ज्यादा वोट डाले. मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए गठबंधन के बीच है. हालांकि, एग्जिट पोल में थलापति विजय की पार्टी टीवीके को मिलने वाली बढ़त ने इस बार चुनावी लड़ाई को त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है.
मतगणना को लेकर राज्य भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती के साथ प्रक्रिया शुरू होगी. इसके ठीक बाद ईवीएम मशीनों को खोला जाएगा, जिससे शुरुआती रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे. प्रशासन ने पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया है.
विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बताया कि ECI ने 4 मई को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की सुचारू और सुरक्षित मतगणना सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड बेस्ड एंट्री सिस्टम के साथ-साथ तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है.
तमिलनाडु, पुदुचेरी चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
आयोग के अनुसार, मतगणना केंद्र के चारों ओर 100 मीटर के दायरे में एक सख्त सुरक्षा घेरा बनाया गया है जो सुरक्षा की सबसे बाहरी परत का हिस्सा है. इस क्षेत्र में केवल अधिकृत कर्मियों का ही एंट्री मिलेगी. पहचान पत्र वेरीफाई करने और गहन तलाशी लेने के लिए सभी एंट्री पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों को तैनात रहेगा.
तमिलनाडु रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
पुदुचेरी रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
उन्होंने बताया कि मतगणना परिसर के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा की दूसरी परत तैनात की जाएगी, जिसकी सुरक्षा राज्य सशस्त्र पुलिस द्वारा की जाएगी. वह प्रवेश को नियंत्रित करेंगे और परिसर के अंदर अनधिकृत आवाजाही या बेवजह घूमने पर रोक लगाएंगे. साथ ही मोबाइल फोन और अन्य कम्युनिकेशन डिवाइस के इस्तेमाल की अनुमति केवल निर्धारित क्षेत्रों ही रहेगी.
aajtak.in