आसनसोल: अग्निमित्रा ने काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, मतगणना से पहले किया बंगाल में बड़े बदलाव का दावा

बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा ने रविवार को बर्नपुर के काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भारी मतदान को जनता के आक्रोश का संकेत बताते हुए राज्य में कुशासन के अंत और एक बड़ी 'राजनीतिक सुनामी' आने की भविष्यवाणी की है.

Advertisement
बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा ने की मंदिर में पूजा-अर्चना. (photo: ITG) बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा ने की मंदिर में पूजा-अर्चना. (photo: ITG)

अनिल गिरी

  • कोलकाता,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल मतगणना से ठीक एक दिन पहले रविवार को बर्नपुर के बारी मैदान स्थित काली मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और अपनी जीत का दावा किया. मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने  चुनावी मुकाबले को धर्मयुद्ध बताते हुए राज्य में बड़े बदलाव की भविष्यवाणी की. उन्होंने 92 से 94 प्रतिशत तक हुए भारी मतदान को जनता द्वारा बदलाव की चाहत और सत्य की जीत का संकेत बताया.

मंदिर में पूजा के बाद अग्निमित्रा पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये चुनाव सिर्फ एक मुकाबला नहीं बल्कि वैचारिक लड़ाई है. उन्होंने कहा कि उनका मंदिर जाना सिर्फ व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि बंगाल में लंबे समय से चली आ रही कथित कुशासन के खिलाफ एक वैचारिक लड़ाई का हिस्सा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता ने 34 साल के वाम शासन और उसके बाद 15 साल के तृणमूल कांग्रेस शासन में काफी परेशानियां झेली हैं और अब बदलाव चाहती है.

Advertisement

'बदलाव का संकेत'

उन्होंने राज्य में हुए बंपर मतदान को लेकर कहा कि इस बार 92 से 94 प्रतिशत तक हुआ भारी मतदान जनता के मूड में बड़े बदलाव का संकेत है. ये धर्म और सत्य की जीत होगी. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नतीजों में भाजपा की जीत तय है.

तृणमूल कांग्रेस द्वारा बीजेपी नेताओं के मंदिर जाने पर उठाए गए सवालों पर अग्निमित्रा ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना हिंदू परंपरा का हिस्सा है. पॉल ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके हालिया बयानों ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने साफ किया कि किसी भी शुभ कार्य से पहले आशीर्वाद लेना भारतीय संस्कृति की पहचान है.

पोस्ट-पोल हिंसा का जिक्र

उन्होंने 2021 की पोस्ट-पोल हिंसा के मुद्दे का जिक्र करते हुए अग्निमित्रा ने कहा कि तब बीजेपी कार्यकर्ताओं, खासकर महिलाओं को निशाना बनाया गया था. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इस बार बीजेपी कार्यकर्ता संयम बनाए रखेंगे. कोई भी भाजपा कार्यकर्ता किसी तृणमूल समर्थक को हाथ नहीं लगाएगा.

उन्होंने दावा किया कि बंगाल में इस बार ऐसी राजनीतिक सुनामी आएगी जो पुराने नेतृत्व को बहा ले जाएगी और भाजपा की जीत तय करेगी.

उन्होंने अंत में कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण कार्य से पहले पूजा करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और वह रोजाना अपने देवी-देवताओं और बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही दिन की शुरुआत करती हैं.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान हुआ. साथ ही दो विधानसभा सीटों पर 2 मई को फिर से मतदान हुआ था. चुनावों के नतीजे सोमवार को आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement