Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में विजय का मैजिक, बीजेपी की झोली में बंगाल... जानिए असम से केरल तक का हाल

Election Results 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर दिख रही है. वहीं, तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन शुरुआती रुझानों में लीड लेने के बाद अब पीछे हो गया है. केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने एलडीएफ पर बड़ी लीड ले ली है.

Advertisement
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट 2026 पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट 2026

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है. वोटों की गिनती जारी है. जनता ने अगले पांच साल के लिए किस दल या गठबंधन पर भरोसा किया है, किसे अपना 'भाग्य विधाता' चुना है, यह ईवीएम से वोट की शक्ल में आज बाहर आ रहा है. जिन पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आज आ रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही केरलम और तमिलनाडु भी शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रंगास्वामी राज जारी रहेगा या सत्ता बदलेगी, इसका फैसला भी आज आ रहा है. ताजा अपडेट्स...

Advertisement

-असम में बीजेपी 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस के उम्मीदवार 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं. चार सीटों पर अन्य ने लीड ले रखी है.

-असम में कांग्रेस के चुनाव अभियान की अगुवाई करने वाले गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं. गौरव गोगोई को 23 हजार वोट से जोरहाट चुनाव हार गए हैं.

-पुडुचेरी में बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए 15 सीटों पर आगे चल रहा है. विपक्षी कांग्रेस गठबंधन 11 और अन्य तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

-पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 193 विधानसभा सीटों पर बढ़त बना ली है. टीएमसी 95 सीटों पर आगे चल रही है.

-केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने 94 सीटों पर लीड ले ली है. एलडीएफ 40 और बीजेपी गठबंधन तीन सीटों पर आगे चल रहा है.

Advertisement

-पुडुचेरी में बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए 15 सीटों पर बढ़त बना ली है. कांग्रेस चार और अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं.

-तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके ने 110 सीटों पर बढ़त बना ली है. एआईएडीएमके 72 और डीएमके 52 सीटों पर बढ़त बना ली है.

-पश्चिम बंगाल में बीजेपी 176 सीटों पर लीड कर रही है. टीएमसी की सीटें कम होकर अब 110 से भी नीचे, 107 पहुंच गई हैं.

-पश्चिम बंगाल में बीजेपी के उम्मीदवार 157 सीटों पर आगे चल रहे हैं. टीएमसी के उम्मीदवार 124 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें 

-पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी फिर से आगे निकल गई हैं. ममता बनर्जी ने तीसरे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी पर 900 वोट की लीड ले ली है. 

-पश्चिम बंगाल में बीजेपी बहुमत के पार पहुंच गई है. बीजेपी ने 149 सीटों पर लीड ले ली है. ममता बनर्जी की पार्टी 122 सीटों पर आगे चल रही है.

-पश्चिम बंगाल की पनिहाटी सीट पर आरजी कर पीड़िता की मां तीन हजार वोट से आगे चल रही हैं.

-असम में बीजेपी ने 95 सीटों पर बढ़त बना ली है. कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार 27 सीटों पर आगे हैं.

Advertisement

-तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विजय के घर के बाहर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है.

-असम में बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन 92 सीटों पर आगे है. कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन 28 सीटों पर आगे है.  

-केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन यूडीएफ 86 सीटों पर आगे है. सत्ताधारी एलडीएफ 50 सीटों पर आगे है. बीजेपी गठबंधन भी तीन सीटों पर आगे है.

बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें 

-तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके की बढ़त का आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया है. एआईएडीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 75 और डीएमके गठबंधन 75 सीटों पर आगे चल रहा है.

-टीएमसी ने लीड कम की है. टीएमसी रुझानों में 117 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी ने 144 सीटों पर बढ़त बना रखी है.

-पश्चिम बंगाल में बीजेपी बहुमत के लिए जरूरी सीटों के आंकड़े के पार पहुंच गई है. रुझानों में बीजेपी ने 150 सीटों पर बढ़त बना ली है.

-तमिलनाडु में टीवीके ने 83 सीटों पर बढ़त बना ली है. डीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 56 सीटों पर आगे है. एआईडीएमके गठबंधन 54 सीटों पर आगे है.

-बंगाल में बीजेपी 122 सीटों पर आगे निकल गई है. टीएमसी भी 111 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

Advertisement

असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

-तमिलनाडु में टीवीके ने 74 सीटों पर बढ़त बना ली है. डीएमके 66 सीटों पर आगे चल रही है. 

-बंगाल में टीएमसी ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है. शुरुआती रुझानों में टीएमसी ने 115 सीटों पर बढ़त बना ली है. बीजेपी 113 सीटों पर आगे है.

-बीजेपी ने असम के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. बीजेपी 66 सीटों पर आगे चल रही है.

-तमिलनाडु में 141 सीटों के रुझान आ गए हैं. रुझानों में डीएमके 73 सीटों पर आगे चल रही है. विजय की पार्टी टीवीके 46 सीटों पर आगे है.

-भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं. शुरुआती रुझानों में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं. 

-पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 115 विधानसभा सीटों पर बढ़त बना ली है. टीएमसी 102 सीटों पर आगे चल रही है. 

तमिलनाडु, पुदुचेरी चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. इन सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे. पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे, लेकिन आज मतगणना 293 सीटों के लिए हो रही है. सत्ताधारी टीएमसी  ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है., पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है. सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है.

Advertisement

केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

असम में विधानसभा की कुल 126 विधानसभा सीटें हैं. प्रदेश की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है. वहीं, सूबे की सत्ता से 10 साल लंबा वनवास समाप्त कराने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है. प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है. 

पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों हैं. इन सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. सूबे में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और मतदान का आंकड़ा सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85.14 फीसदी तक पहुंच गया. सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है.

असम रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

केरलम की बात करें तो इस तटीय प्रदेश की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. इस बार सूबे में 78.27 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे. केंद्र शासित प्रदेश में 89.97 फीसदी मतदान हुआ है. केरल में पी विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार है.

Advertisement

यह भी देखें:

केरल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

तमिलनाडु रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

पुदुचेरी रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement