असम में NDA का फार्मूला तय! BJP 89 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जानें AGP-BPF के हिस्से में क्या गया

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने 126 में से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं. बाकी सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में राज्य में कई रैलियां करेंगे.

Advertisement
असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा. (Photo: PTI) असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा. (Photo: PTI)

पीयूष मिश्रा

  • दिसपुर,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है. असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी. इससे पहले पार्टी के सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है. 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. बाकी सीटों पर एनडीए के सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे. इसमें असम गण परिषद (AGP) 26 सीटों पर और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Advertisement

असम के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए आज नई दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष समेत नेता शामिल होंगे.

माना जा रहा है कि इस बैठक में सभी 89 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची शुक्रवार तक जारी हो सकती है.

पीएम मोदी की तीन बड़ी रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने हाल ही में असम दौरा किया था अब चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पीएम मोदी एक बार फिर असम में धुआंधार प्रचार करेंगे. पीएम मोदी अप्रैल के पहले हफ्ते में तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें: असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

Advertisement

पीएम मोदी 1 अप्रैल, 3 अप्रैल  और 6 अप्रैल को संबोधन करेंगे. ये रैलियां राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित की जाएंगी, ताकि एनडीए के पक्ष में माहौल को और मजबूत किया जा सके.

अमित शाह भी संभालेंगे प्रचार की कमान

गृह मंत्री अमित शाह भी प्रचार की कमान संभालेंगे और राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनावी रैलियां करेंगे. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संकेत दिया है कि इस बार सूची में कई नए चेहरे, खासकर महिलाओं और युवाओं को तरजीह दी जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement