7 नये ग्रहों को गूगल का सलाम, बनाया डूडल

नासा के वैज्ञानिकों ने सात नये ग्रह को ढूंढ़ने का दावा किया है. इस उपलब्ध‍ि को डूडल अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है. आप भी देखिये...

Advertisement
गूगल डूडल गूगल डूडल

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाली जानकारी दी है. वैज्ञानिकों के मुताबिक नासा के यान ने अंतरिक्ष में सात नये ग्रहों का पता लगाया है, जिनमें तीन पर जीवन की संभावना है. इस खबर ने पूरी दुनिया में दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना को लेकर एक नई उम्मीद पैदा कर दी है.


गूगल ने आज इस खबर की खुशी को अपने अंदाज डूडल बनाकर मनाया. इस डूडल में गूगल की अंग्रेजी स्पेलिंग में एक 'ओ' को दूरबीन रूप दिया गया है, जिसमें एक-एक करके सात ग्रहों को दिखाया गया है. डूडल में दो वैज्ञानिकों को भी दिखाया गया है जो नये ग्रह मिलने पर झूम रहे हैं.

Advertisement


नासा का दावा

नासा ने एक तारे का चक्कर काटते सात ग्रहों को ढूंढ़ निकाला है. नासा ने इसे TRAPPIST-1 नाम दिया है. दरअसल, यह एक नया सोलर सिस्टम है, जिसमें तीन ग्रहों पर जीवन की संभावनाएं हो सकती हैं. वहीं अन्य चार के लिए नासा का कहना है कि सभी ग्रहों पर पानी की संभावना हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »