CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर मची अफरा-तफरी, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन 

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले OSM सिस्टम से कॉपी चेकिंग और फिर पोर्टल की दिक्कत ने छात्रों और अभिभावकों को परेशान कर दिया. इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. बोर्ड ने कॉपियों के री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. 

Advertisement
CBSE Extends Re Evaluation Date (Photo: cbse.gov.in) CBSE Extends Re Evaluation Date (Photo: cbse.gov.in)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बोर्ड ने आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूशन और स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 23 मई तक आवेदन कर सकते हैं. CBSE की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि आवेदन करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था.कई स्टूडेंट्स ने पोर्टल क्रैश समेत तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत की थी. हालांकि, बोर्ड ने बयान में कहा था कि पोर्टल ठीक से काम कर रहा है लेकिन फिर आवेदन की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है. 

Advertisement

बढ़ाई गई तारीख 

CBSE ने 12वीं बोर्ड की कॉपियों के री-इवैल्यूशन और स्कैन कॉपियों की प्राप्ति के लिए 19 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और 22 मई तक छात्र आवेदन कर सकते थे लेकिन बोर्ड ने री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन करने की तारीख में बदलाव किया है. अब री-इवैल्यूशन के लिए 23 मई तक आवेदन किया जा सकता है.

अब कॉपियां देख सकते हैं छात्र 

सीबीएसई की ओर से जारी पहले शेड्यूल में री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टूडेंट्स 26 मई से 29 मई के बीच दोबारा चेक की हुई कॉपियों को देख सकेंगे. इसके लिए बोर्ड ने बड़े बदलाव भी किए हैं. अगर स्टूडेंट अपनी कॉपियां देखना चाहते हैं, तो वे 700 रुपये के बजाय 100 रुपये का शुल्क देकर ऐसा कर सकते हैं. 

Advertisement

ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद Post Result Services सेक्शन खोलें.
यहां रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन करें.
फिर आंसर शीट्स की स्कैन कॉपी, मार्क्स वेरिफिकेशन या री- इवैल्यूएशन में से ऑप्शन चुनें.
विषय और प्रश्न संख्या सही तरीके से भरने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें.
आवेदन पूरा होने पर छात्रों को SMS के जरिए रसीद भेजी जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement