फोर्ब्स इंडिया मैगजीन की साल 2019 के अमीरों की लिस्ट
में दूसरे स्थान पर इंफ्रास्ट्रक्चर टाइकून गौतम अडानी हैं. 18
साल की उम्र में कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर उन्होंने मुंबई में
आकर खुद का बिजनेस शुरू किया. अपनी मेहनत के बलबूते
जहां पिछले साल फोर्ब्स लिस्ट में 10वें नंबर पर थे वहीं अब
वह दूसरे नंबर पर हैं. आइए जानते हैं उनते परिवार के बारे
में. क्या करते हैं उनके बेटे.
(गौतम अडानी अपने बेटे और पत्नी के साथ)
गौतम अडानी के बेटे
गौतम अडानी और प्रीति अडानी के दो बेटे हैं. बड़े बेटे का
नाम करण अडानी और छोटे बेटे का नाम जीत अडानी है.
क्या करते हैं करण अडानी
करण अडानी ने अमेरिका के Purdue
University से इकोनोमिक्स विषय में ग्रेजुएशन की
डिग्री ली है. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने पिता
के बिजनेस में ही शामिल हो गए थे.
बता दें, करण को 1 जनवरी, 2016 से अडानी पोर्ट्स और
SEZ (APSEZ) के सीईओ के रूप में नियुक्त किया
गया था. करण 2009 से पूरे भारत में अडानी बंदरगाहों के
विकास की देखरेख कर रहे थे. साल 2013 में उनकी शादी
हुई. उनकी पत्नी का नाम परिधि है.
करण अपने पिता के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं. पूरी तरह से
वह अडानी ग्रुप की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अडानी ग्रुप में
वह दैनिक कार्यों की देखरेख करते हैं.
कौन हैं गौतम अडानी की पत्नी
गौतम अडानी की पत्नी का नाम प्रीति हैं. वह अडानी फाउंडेशन की मैनेजिंग
ट्रस्टी के तौर पर उसके काम पर नजर रखती हैं, खासकर शिक्षा के मामले में.
बच्चों की शिक्षा के लिए वह कई अभियान चलाती है.
(गौतम अडानी अपनी मां के साथ)
कुल संपत्ति
आपको बता दें, फोर्ब्स लिस्ट में गौतम अडानी
की कुल संपत्ति 15.7 अरब डॉलर (नेटवर्थ) है. 2018 में
फोर्ब्स की लिस्ट में वह 10वें स्थान पर थे.
(करण अडानी की सभी तस्वीरें उनके ट्विटर अकाउंट @AdaniKaran से ली गई है)