Advertisement

एजुकेशन

प्लेन क्रैश में शहीद हुए थे पति, अब एयरफोर्स में शामिल हुई पत्नी

aajtak.in/प्रियंका शर्मा
  • 15 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST
  • 1/6

1 फरवरी 2019 को विमान क्रैश होने शहीद हुए स्‍क्‍वाड्रन लीडर समीर अबरोल की पत्नी गरिमा अबरोल अब जल्द ही वायु सेना में शामिल होने वाली हैं. पति की शहादत के बाद उन्होंने वायुसेना में शामिल होने का फैसला किया था.

  • 2/6

आपको बता दें, 1 फरवरी को बेंगलुरु में दुर्घटनाग्रस्त एयरफोर्स के मिराज-2000 विमान हादसे में स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल और को- पायलट सिद्धार्थ नेगी शहीद हुए थे. वहीं समीर अबरोल शहीद होने के बाद गरिमा ने खुद को भारतीय वायु सेना में शामिल होने का फैसला किया. इसकी जानकारी लेखिका, स्वप्निल पांडे ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए दी.



  • 3/6

शहीद हुए स्‍क्‍वाड्रन लीडर समीर अबरोल की पत्नी जल्द ही फाइटर प्लेन उड़ाती नजर आएंगी. उन्होंने एयरफोर्स में शामिल होने के लिए एएफएसबी, वाराणसी में हुए सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू को क्लियर किया है. अब इंडियन एयर फोर्स का हिस्सा बनेंगी. वह जनवरी 2020 में एयरफोर्स में शामिल हो जाएंगी.

Advertisement
  • 4/6

गरिमा 33 साल की है. वह जालंधर की रहने वाली है और एक फिजियोथेरेपिस्‍ट हैं और बेंगलुरु में रहती हैं. इसी के साथ वह  जुम्‍बा इंस्‍ट्रक्टर भी हैं. समीर से उनकी शादी साल 2015 में हुई थी. पति के शहीद होने पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर  भावनात्मक पोस्ट लिखा था. जिसमें उन्होंने पति की मौत का जिम्मेदार एयरक्राफ्ट और सरकार को ठहराया था. 

  • 5/6

बता दें, जब उनसे पूछा कि वायु सेना सब कुछ के बाद क्यों? उसने कहा, "मैं वास्तव में यह देखना चाहती हूं कि सेना के जूते पहनने के बाद जीवन कैसा होता है. उन्होंने कहा पति की तरह समान वर्दी पहनना भी मुझे एक मकसद देता है.

  • 6/6

गरिमा ने 10 फरवरी को इंस्‍टाग्राम  पर पोस्ट में लिखा था-  मेरे पति एक गौरवान्वित भारतीय थे और मैं उन्हें सुबह की चाय के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए भेजना पसंद करती थी और  गर्व महसूस करती थी.



(सभी तस्वीरें गरिमा अबरोल की फेसबुक अकाउंट से ली गई है.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement