कौन हैं खान सर? जिनके कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग, छात्रों के हीरो के साथ हैं 'विवादों के सेंटर'

पटना के खान सर इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं जिसके पीछे वजह है उनके कोचिंग के बाहर हुई तोड़फोड़ और फायरिंग. इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं खान सर और उनका विवादों से कैसे नाता रहा है? 

Advertisement
Khan Sir Controversy  (Photo: Screengrab) Khan Sir Controversy (Photo: Screengrab)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

पटना के बेहद मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर जमकर हंगामा हुआ. मुसल्लहपुर हाट इलाके में क्लासेस के बाहर दो छात्रों में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान कोचिंग के बाहर पत्थर फेंके गए, तोड़फोड़ मची और फायरिंग की घटनाएं सामने आई जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बन गया. इस दौरान खान क्लासेस का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं खान सर? लेकिन बता दें कि खान सर छात्रों के हीरो तो हैं पर उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. 

Advertisement

कौन हैं खान सर

बता दें कि खान सर का नाम देश के सबसे चर्चित शिक्षक में शुमार है. वह ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच बेहद फेमस हैं. अपनी आसान भाषा, दरियादिली, पढ़ाने के अलग अंदाज और कन फीस के कारण वह छात्रों के बीच बेहद मशहूर हैं. 

मीडिल क्लास परिवार से निकलकर बनाई पहचान

खान सर एक मीडिल क्लास परिवार से आते हैं. अपनी मेहनत और काबिलियत के बदौलत उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनके पिता ठेकेदारी का काम करते थे जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई देवरिया से की है. इसके बाद वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय चले गए जहां से उन्होंने साइंस विषय से बीएससी और एमएससी की डिग्री हासिल की.इसके बाद उन्होंने जियोग्राफी में एमए किया. 

शुरू किया खुद का कोचिंग सेंटर 

Advertisement

बता दें कि खान सर ने साल 2019 में खान ग्लोबल स्टडी रिसर्च सेंटर नाम का यूट्यूब चैनल शुरू किया था. कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाने की उनकी कला ने तेजी से उन्हें लोकप्रियता हासिल करवाई. आज उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 2 करोड़ 30 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं. 

बच्चों के बीच हैं बेहद लोकप्रिय 

वह बच्चों के बीच कई वजहों से लोकप्रिय हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि वह बेहद आसान शब्दों में कठिन से कठिन विषयों को सिंपल में समझाते हैं. इसके साथ जो छात्रों के पास प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पैसे नहीं होते हैं वह उनके कोचिंग में एडमिशन लेते हैं क्योंकि उनकी फीस बेहद कम होती है. 

विवादों से है पुराना नाता 

ऐसा पहली बार नहीं है जब खान सर का नाम विवादों में इसके पहले भी कई उनके बयान विवाद का कारण बनें हैं. 

NEET पेपर लीक- हाल ही में नीट पेपर लीक को लेकर उन्होंने सख्त बयान दिया था. इस दौरान उन्होंने पूछा कि आरोपियों को फांसी क्यों नहीं दी जा रही है. 

BPSC परीक्षा- इससे पहले,बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षाओं को लेकर हुए छात्र आंदोलन के समय भी खान सर की भाषा को अशिष्ट और अश्लील बताते हुए उन पर FIR दर्ज की गई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »