UP Board exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले पेपर लीक की अफवाह, परिषद ने दी चेतावनी

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर लीक की वायरल खबरों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पूरी तरह निराधार बताया है. परिषद ने कहा कि असामाजिक तत्व छात्रों को भ्रमित करने के लिए अफवाह फैला रहे हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए साइबर सेल को तहरीर दी गई है. 

Advertisement
साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. ( Photo: PTI) साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. ( Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़ी कई भ्रामक खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को पूरी तरह निराधार बताया है. परिषद के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर छात्रों में डर और भ्रम पैदा करने के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं. बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें.

Advertisement

यूपी बोर्ड के एग्जाम से पहले पेपर लीक की अफवाह को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बयान जारी कर कहा है कि असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहे हैं. लोग इन अफवाहों पर ध्यान ना दें. अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए साइबर सेल को तहरीर भी दी गई है. साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बताया कि फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. इसके लिए साइबर सेल को औपचारिक तहरीर भी दी गई है ताकि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके. परिषद ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है.

Advertisement

छात्रों और अभिभावकों से अपील

बोर्ड ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें. परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या बोर्ड के नोटिस से ही लें. किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें.

आज से बोर्ड परीक्षाएं शुरू
उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं आज से निर्धारित समय पर शुरू होंगी. प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का दावा किया है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement