जान‍िए कितना पढ़े-ल‍िखे हैं बिहार के होने वाले मुख्यमंत्री? दोस्त इसल‍िए बुलाते हैं 'डॉक्टर' सम्राट

Profile of Samrat Choudhary: बिहार के डिप्टी सीएम से सीएम की कुर्सी तक का सफर तय करने वाले सम्राट चौधरी की डिग्री और राजनीतिक विरासत दोनों ही चर्चा का विषय रही हैं. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी श‍िक्षा डील‍िट् की ड‍िग्री बताई थी, इसके बाद उन्हें हर तरफ से व‍िवादों का सामना भी करना पड़ा. आइए जानते हैं उनकी पूरी एजुकेशनल प्रोफाइल के बारे में...

Advertisement
सम्राट चौधरी के पास है डील‍िट् ड‍िग्री (File Photo: ITG) सम्राट चौधरी के पास है डील‍िट् ड‍िग्री (File Photo: ITG)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • पटना/नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

बिहार की राजनीति में 'मुरैठा' (पगड़ी) बांधकर नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सम्राट चौधरी अब खुद मुख्यमंत्री का ताज हास‍िल करने वाले हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजनीति के इस 'सम्राट' कितना पढ़े ल‍िखे हैं?

मदुरै से 'PFC' और कैलिफोर्निया से 'डॉक्टरेट'

चुनावी हलफनामों के अनुसार, सम्राट चौधरी ने अपनी उच्च शिक्षा तमिलनाडु की मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से पूरी की है. उनके एक चुनावी हलफनामे में 'कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी' से D.Litt (डॉक्टर ऑफ लेटर्स) की मानद उपाधि का जिक्र है. इसी डिग्री को लेकर विपक्ष ने कई बार सवाल उठाए हैं कि क्या यह संस्थान अधिकृत है.

Advertisement

इस लिंंक से देखें उनका पूरा एफ‍िडेव‍िट  

कुछ साल पहले तेजस्वी यादव ने भी उनकी ड‍िग्री पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सम्राट चौधरी मैट्र‍िक फेल हैं, उन्हें ये उपाध‍ि कब दी गई. क्या उन्होंने सच में वहां जाकर पढ़ाई की है. यही नहीं नीतीश कुमार भी उनकी ड‍िग्री पर सवाल उठा चुके हैं. इसके अलावा अन्य वि‍पक्षी पार्ट‍ियाें के नेता जैसे प्रशांत किशोर ने भी उनकी एजुकेशन पर सवाल उठाया था. वैसे हलफनामे के मुताबिक उनके पास डॉक्टरेट की डिग्री है, जिसकी वजह से उनके समर्थक उन्हें 'डॉक्टर सम्राट चौधरी' भी कहते हैं.

जान‍िए'राकेश कुमार' से 'सम्राट' बनने का सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि सम्राट चौधरी का आधिकारिक नाम राकेश कुमार था. बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर सम्राट चौधरी कर लिया. वैसे उनकी शिक्षा स‍िर्फ किताबों तक सीमित नहीं रही. सात बार के विधायक और सांसद रहे पिता शकुनी चौधरी से उन्हें राजनीति की 'प्रैक्टिकल' शिक्षा घर में ही मिली. 1999 में जब वे पहली बार मंत्री बने (राबड़ी देवी सरकार में), तब उनकी उम्र को लेकर विवाद हुआ था कि वे मंत्री बनने के लिए निर्धारित 25 वर्ष की आयु के हैं या नहीं. उनकी उम्र को भी लेकर कई बार व‍िवाद उठ चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement