क्या आप भी कॉलेज या ऑफिस के बाद घर में बोर हो जाते हैं और किसी काम की तलाश में हैं? क्योंकि रोजाना रील चला-चलाकर थक चुके हैं तो आज हम आपको उन नौकरियों के बारे में बताएंगे जिसमें केवल कुछ घंटों में आप 50 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. इससे आप अपने छोटी-मोटी जरूरतें या बिल पे कर सकते हैं और अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं, तो आपको घर से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आज के डिजिटल दुनिया में कई ऐसे रास्ते हैं जहां आपको पूरे-पूरे 9 घंटे की नौकरी करने की भी जरूरत नहीं है. केवल कुछ घंटे काम करके भी आप हजारों रुपये कमा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन जॉब्स के बारे में.
वीडियो एडिटिंग
आज के दौर में हर कोई कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर या बिजनेसमैन बनना चाहता है लेकिन इन प्रोफेशनल्स के वीडियो एडिटर की जरूरत होती है. अगर आप प्रीमियर प्रो या कैपकट जैसे ऐप्स की मदद से ये काम सीख लेते हैं तो कमाई की कोई लिमिट नहीं है. रील्स, शॉर्ट्स और यूट्यूब वीडियो एडिट करने के लिए लोग मुंहमांगा पैसा देने को तैयार हैं.
रील्स और यूट्यूब के लिए स्क्रिप्ट
अगर आपको कहानी बुनने में, सस्पेंस बनाना या डायलॉग लिखना में मजा आता है, तो स्क्रिप्ट राइटिंग बेस्ट विकल्प है. इन्फ्लुएंसर्स और पॉडकास्टर्स को वायरल कराने में अच्छे स्क्रिप्ट की जरूरत होती है. आप उनके लिए 1-1 मिनट की रील्स स्क्रिप्ट या 10 मिनट की यूट्यूब स्क्रिप्ट लिखकर हर स्क्रिप्ट 1,000 से 5,000 रुपये तक चार्ज कर सकते हैं. अगर आप रोज 3 घंटे का समय इस काम में देंगे तो, आपकी लिखावट तो अच्छी होगी पर आपकी कमाई भी अच्छी होगी.
सोशल मीडिया मैनेजमेंट
आप दिनभर इंस्टाग्राम, लिंक्डइन या या एक्स पर पोस्ट, मीम्स और रील्स स्क्रोल करते ही हैं. ऐसे में क्यों न इस लत को ही कमाई का एक जरिया बना लें. कई छोटे ब्रैंड्स, डॉक्टर्स, लॉयर्स और लोकल बिजनेस ओनर्स के पास अपना सोशल मीडिया हैंडल होता जिसपर वह अपने प्रोडक्ट को दिखाते हैं इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया मैनेजर की जरूरत होती है. आप उनके लिए पोस्ट शेड्यूल करने, कमेंट्स का जवाब देने और बेसिक ग्राफिक डिजाइन करने का जिम्मा ले सकते हैं.
आजतक एजुकेशन डेस्क