Advertisement

करियर

12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक... फरवरी में इन पदों पर नौकरी पाने का मौका! जल्द करें अप्लाई

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST
  • 1/6

देशभर में फरवरी के महीने में रेलवे, बैंक, RSSB, UPSC, भारतीय डाक, बिहार पुलिस समेत कई विभागों में हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी डेट फरवरी में है. ऐसे में 10वीं से लेकर ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट युवा तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. किन-किन विभागों में नौकरी निकली है, चलिए जान लेते हैं. 
 

  • 2/6

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सर्विसेज परीक्षा और यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए आवेदन प्रोसेस अभी भी जारी है. जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएशन/एनिमल हसबैंड्री एवं वेटरिनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिक्स एंड जूलॉजी, एग्रीकल्चर  या किसी अन्य विषयों से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है, वे इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है. 
 

  • 3/6

भारतीय डाक की तरफ से देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 फरवरी है. वहीं, आवेदन पूरा करने की लास्ट डेट 16 फरवरी निर्धारित की गई है. 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही बिहार में सहायक अवर निरीक्षक प्रचालक के 462 पदों पर भर्ती होनी है. इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को फिजिक्स विषय के साथ ग्रेजुएशन (B.Sc) होने अनिवार्य है. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 है. 
 

Advertisement
  • 4/6

इसके साथ बिहार पंचायती राज में ऑडिटर के 102 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को इकोनॉमिक्स, कॉमर्स मैथ्स/ एमबीए/ सीए/ ICWA पास आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 फरवरी है. साथ में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में शैक्षिणक पदों यानी असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर समेत कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस पद पर उम्मीदवार 20 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं. 
 

  • 5/6

साथ ही बैंक में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए भी बेहद खास मौका है. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मार्केटिंग ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी है. इस पद पर आवेदन की लास्ट डेट 15 फरवरी है. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 फरवरी निर्धारित है. ग्रेजुएट/ CA/ CFA/ MBA पास उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 
 

  • 6/6

GSSSB ने ग्रुप ए और बी के 5370 से अधिक क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 फरवरी है. ग्रेजुएट और कंप्यूटर नॉलेज का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के जरिए 804 पदों पर भर्ती जारी है. इसमें 12वीं पास के साथ कंप्यूटर नॉलेज रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं. LDC Grade II और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 13 फरवरी तक फॉर्म फिल हो रहे हैं. 12वीं के साथ CET पास युवा इस भर्ती के लिए पात्र हैं. वहीं, रेलवे में ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर भर्ती जारी है. इस पद पर 10वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च है. 
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement