ईरान ने जिस अमेरिकी फाइटर जेट को मारने का दावा किया, जानिए उसकी ताकत

ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि उनकी सेना ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान मार गिराया है. उसके दोनों पायलटों को पकड़ लिया है. अगर यह खबर सही है तो यह इस युद्ध में अमेरिका के पहले युद्धबंदी (POW) बन गए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अगले 24 घंटों में फैसले लेना अब और भी मुश्किल हो गया है.

Advertisement
ये है अमेरिकी फाइटर जेट एफ-15ई स्ट्राइक ईगल जिसे ईरान मारने का दावा कर रहा है. (File Photo: Getty) ये है अमेरिकी फाइटर जेट एफ-15ई स्ट्राइक ईगल जिसे ईरान मारने का दावा कर रहा है. (File Photo: Getty)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

ईरानी स्टेस मीडिया तस्नीम ने बड़ा दावा किया है कि सुरक्षा बलों ने अमेरिकी पायलटों को पकड़ लिया है. अगर यह खबर सही साबित होती है तो अमेरिका इस युद्ध में पहली बार अपने पायलटों को युद्धबंदी (POW) के रूप में खो सकता है. ईरान का कहना है कि उसने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान को मार गिराया. उसके क्रू को हिरासत में ले लिया है. अमेरिकी पक्ष ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर सच्चाई निकली तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने अगले 24 घंटों में फैसले लेना और भी मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान का ट्रंप कार्ड: चोक पॉइंट जंग का ऐसे बना बादशाह, रोकी दुनिया की राह

F-15E स्ट्राइक ईगल क्या है?

F-15E स्ट्राइक ईगल अमेरिकी वायुसेना का एक बहुत शक्तिशाली दो सीट वाला मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है. इसे मूल रूप से F-15 ईगल सीरीज से विकसित किया गया है. यह हवा में लड़ाई के साथ-साथ जमीन पर हमला करने में भी माहिर है.

  • क्रू: 2 (एक पायलट और एक वेपन सिस्टम ऑफिसर)
  • लंबाई: लगभग 63.8 फीट 
  • विंगस्पैन: 42.8 फीट 
  • ऊंचाई: 18.5 फीट 
  • खाली वजन: करीब 17 हजार किलोग्राम
  • अधिकतम टेकऑफ वजन: करीब 37 हजार किलोग्राम
  • अधिकतम स्पीड: 3087 km/hr
  • रेंज: 4445 किलोमीटर  
  • सर्विस सीलिंग: 50,000 से 60,000 फीट
  • हथियार: एक 20mm M61A1 रोटरी कैनन, एयर-टू-एयर मिसाइलें (AIM-9, AIM-120), एयर-टू-ग्राउंड मिसाइलें, बम और बहुत सारे हथियार ले जाने की क्षमता. 

यह विमान ऑल-वेदर स्ट्राइक मिशन के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें एडवांस्ड रडार, नेविगेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम लगे होते हैं. F-15E को स्ट्राइक ईगल इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हवा और जमीन दोनों पर घातक हमला कर सकता है.

Advertisement

ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने F-15E विमान को मार गिराया. पायलट और वेपन सिस्टम ऑफिसर ने इजेक्ट किया, लेकिन ईरानी बलों ने उन्हें पकड़ लिया. अगर यह पुष्टि हो जाती है तो यह इस युद्ध में अमेरिका के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि पहली बार अमेरिकी पायलट ईरानी कब्जे में आ गए हैं. 

अमेरिका ने पहले भी कुछ F-15E विमानों के नुकसान की घटनाएं देखी हैं, लेकिन इस बार ईरानी क्षेत्र में गिरने और पायलटों के पकड़े जाने का दावा बहुत गंभीर है.

यह भी पढ़ें: मिट्टी में मिल गए ईरान के 90 हजार घर... इजरायली-अमेरिकी हमलों के बाद ऐसे हैं जमीनी हालात, Photos

ट्रंप के लिए फैसले क्यों मुश्किल हो गए

अगर पायलटों को पकड़ा गया है तो ट्रंप प्रशासन पर दबाव बहुत बढ़ जाएगा. अमेरिका को अब पायलटों की रिहाई के लिए कूटनीतिक या सैन्य विकल्प चुनने होंगे. सैन्य ऑपरेशन बढ़ाने से युद्ध और फैल सकता है, जबकि बातचीत से ईरान को फायदा मिल सकता है. ट्रंप को अगले 24 घंटों में बहुत सोच-समझकर फैसले लेने होंगे क्योंकि इस घटना से पूरे युद्ध की दिशा बदल सकती है. 

अभी तक अमेरिकी सेना या CENTCOM ने इस दावे को पूरी तरह खारिज या स्वीकार नहीं किया है. ईरान इस घटना को अपनी वायु रक्षा की सफलता बता रहा है. पूरी दुनिया इस खबर पर नजर रखे हुए है क्योंकि अगर पायलट वाकई ईरानी हिरासत में हैं तो अमेरिका-ईरान संघर्ष नया मोड़ ले सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement