रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, मेड इन इंडिया C-295 विमान ने भरी सफल उड़ान

भारत में असेंबल किए गए पहले C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली टेस्ट उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस के सहयोग से 40 विमानों का निर्माण किया जा रहा है. इस सौदे की कुल लागत लगभग 21,935 करोड़ रुपये है.

Advertisement
यह विमान पूरी तरह से भारत में निर्मित है. (Photo- X @IAF_MCC) यह विमान पूरी तरह से भारत में निर्मित है. (Photo- X @IAF_MCC)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को आज एक और बड़ी कामयाबी मिली है. भारत में असेंबल किए गए पहले C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने बुधवार को अपनी पहली टेस्ट उड़ान (Maiden Flight) सफलतापूर्वक पूरी कर ली.

भारतीय वायु सेना (IAF) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी दी और पूरी टीम को बधाई दी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय वायु सेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कुल 56 C-295 विमान खरीद रही है. इस सौदे की कुल लागत लगभग 21,935 करोड़ रुपये है. ये विमान भारतीय सेना के जवानों और भारी साजो-सामान को दुर्गम इलाकों तक तेजी से पहुंचाने में सक्षम है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रुद्रम-2 का टेस्ट सफल... चीन-पाक के डिफेंस सिस्टम और रडार को करेगा तबाह

गुजरात के वडोदरा में हो रहा है निर्माण

इस डील की सबसे खास बात ये है कि इन 56 विमानों में से 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं. गुजरात के वडोदरा में इसके लिए एक प्रोडक्शन फैसिलिटी बनाई गई है, जहां एयरबस के सहयोग से टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा इन विमानों को असेंबल किया जाएगा.

भारतीय वायु सेना ने कहा कि इस सफलता से भारत की हवाई ताकत मजबूत होगी. साथ ही, इससे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को बड़ा बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अब देश रक्षा के क्षेत्र में धीरे-धीरे आत्मनिर्भर हो रहा है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »