तेलंगाना में 7 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर भी लगी रोक

राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि हमने तेलंगाना में 7 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है और यह 8 मई को खत्म होगा. सरकार की तरफ से बताया गया है कि राज्य में अब तक विदेश से लौटे सिर्फ 64 लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अब हमलोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए जमातियों के यात्रा इतिहास को खंगाल रहे हैं.

Advertisement
फाइल फोटो-पीटीआई फाइल फोटो-पीटीआई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

  • तेलंगाना में 7 मई तक रहेगा लॉकडाउन
  • ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर भी रोक

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आने के बाद तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार के 3 मई तक लॉकडाउन के फैसले के बाद राज्य सरकार ने इसे 7 मई तक के लिए बढ़ा दिया है.

इस फैसले को लेकर केसीआर सरकार की तरफ से कहा गया है कि हमने तेलंगाना में 7 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है और यह 8 मई को खत्म होगा.

Advertisement

राज्य सरकार की तरफ से बताया गया है कि तेलंगाना में अब तक विदेश से लौटे सिर्फ 64 लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अब हमलोग दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल हुए जमातियों के यात्रा इतिहास को खंगाल रहे हैं.

राज्य सरकार की तरफ से लॉकडाउन के फैसले को बढ़ाने को लेकर कहा गया है कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसे पूरे तेलंगाना में कड़ाई से लागू किया जा सके.

तेलंगाना सरकार ने राज्य में ऑनलाइन फूड सर्विस देने वाली कंपनी जोमैटो, स्वीगी और पिज्जा डिलीवरी को भी पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है. फैसले को लेकर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि अगर हम पिज्जा नहीं खाएंगे तो मर नहीं जाएंगे.

तेलंगाना सरकार ने कहा है कि 5 मई को कैबिनेट मीटिंग में हालात को देखते हुए फैसले लिए जाएंगे. केसीआर ने कहा कि हम एयरपोर्ट पर हवाई सेवा का संचालन शुरू नहीं कर सकते हैं. इतना ही नहीं हम स्वीगी, जोमैटो, और पिज्जा की डिलीवरी पर भी रोक लगा रहे हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने फैसलों की जानकारी देते हुए कहा, 'पिज्जा नहीं खाने पर हम मर नहीं जाएंगे'. उन्होंने कहा, रमजान के दौरान भी कोई छूट नहीं दी जाएगी और 'सभी को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »