सोना-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के ऐलान के बाद से उथल-पुथल के बावजूद जहां सोना महंगा हुआ है, तो वहीं चांदी की कीमत लगातार क्रैश होती नजर आ रहा है. मंगलवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज सिल्वर प्राइस खुलते ही धड़ाम हो गया. चांदी के भाव में 3000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की कमी आई और इसके साथ ही लाइफ टाइम हाई लेवल से 1 Kg Silver अब 1.82 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है.
चांदी की कीमत लगातार टूट रही
एमसीएक्स पर बीते कारोबारी दिन सोमवार को 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव 2,76,651 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही ये गिरकर 2,73,300 रुपये पर आ गई. इस हिसाब से चांदी एक झटके में 3351 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई.
इस ताजा गिरावट के बाद अब चांदी का भाव अपने हाई लेवल से और भी कम हो गया है. बीते जनवरी महीने में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एमसीएक्स सिल्वर प्राइस 4,57,328 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था और यहां ये लगातार क्रैश (Silver Price Crash From High) नजर आया. अगर ताजा भाव से तुलना करें, तो चांदी अपने हाई से अब 1,84,028 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.
चांदी टूटी, लेकिन सोना चमका
एक ओर जहां चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है, तो वहीं सोना लगातार चमकता हुआ नजर आ रहा है. मंगलवार को MCX Gold Rate की बात करें, तो ये अपने पिछले बंद के मुकाबले बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया. सोमवार को 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना 1,59,401 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो ओपनिंग के साथ ही 1,59,899 रुपये पर जा पहुंचा. 13 मई को इंपोर्ट ड्यूटी हाइक के बाद से इसकी कीमत में करीब 6000 रुपये से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है.
हालिया तेजी के बाद भी सोना अपने हाई लेवल से काफी सस्ता मिल रहा है. इस कीमती पीली धातु ने भी जनवरी में ही 2 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार करते हुए 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. वहीं ताजा रेट देखें, तो इस हाई लेवल से अब 10 Gram 24 Karat Gold 43,085 रुपये कम है.
एमसीएक्स के बाद घरेलू मार्केट पर नजर डालें, तो यहां पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,739 रुपये, जबकि 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,68,040 रुपये चल रही है. बता दें कि ज्वेलरी खरीद पर ग्राहक को 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिसके जुड़ने के बाद कीमत बढ़ जाती है.
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क