Inflation Bomb: सोना... दूध, फिर पेट्रोल-डीजल और CNG, 48 घंटे में महंगाई का चौतरफा अटैक

Petrol-Diesel देश में महंगा हो गया है, इसके साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले सोना और दूध के दाम भी बढ़े, कुल मिलाकर बीते 48 घंटे में देश की जनता पर महंगाई का 'चौतरफा अटैक' हुआ है.

Advertisement
देश में एक के बाद फूटा महंगाई का बम. (Photo: ITG) देश में एक के बाद फूटा महंगाई का बम. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

देश में बीते 48 घंटे में एक के बाद एक कई चीजें महंगी हो गई हैं और देश की जनता पर महंगाई की चौतरफा अटैक (Inflation Attack India) हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जहां सरकार ने सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई और अचानक Gold-Silver के दाम में तेजी आ गई. सिर्फ सोना ही नहीं, इसके बाद देश में दूध के दाम बढ़े, सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई और अब पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का बम फूट गया है. शु्क्रवार 15 मई से देश में Petrol-Diesel Price Hike देखने को मिला और ये 3 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं. 

Advertisement

मंहगाई का पहला अटैक: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल 
पिछले रविवार को पहली बार पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और इसे 24 घंटे में ही दो बार दोहराया था. इसके बाद सरकार की ओर से अचानक सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई और फिर MCX से लेकर घरेलू मार्केट तक में सोना-चांदी का भाव छलांग लगा गया. Import Duty Hike की खबर आते ही, सोना 11,000 रुपये, तो चांदी 22000 रुपये तक महंगी हो गई थी. 

महंगाई का दूसरा अटैक: दूध की कीमतें बढ़ीं 
सोना-चांदी के बाद महंगाई का दूसरा बम दूध पर फूटा और अमूल से लेकर मदर डेयरी तक ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में इजाफा कर देश के लोगों को झटका दिया. अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी (Amul Milk Price Hike) की गई, तो इसके तुरंत बाद Mother Dairy ने भी अपने दूध के दाम दो रुपये बढ़ा दिए. ये नई कीमतें 14 मई से देशभर में लागू हो गईं. 

Advertisement

महंगाई का तीसरा अटैक: पेट्रोल-डीजल के बढ़ गए दाम
दूध महंगा होने के बाद पेट्रोल-डीजल पर महंगाई (Petrol-Diesel Price Hike) का अटैक हुआ. शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया और नई कीमतें शुक्रवार 15 मई से देशभर में लागू हो गईं. ताजा इजाफे के बाद दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, तो कोलकाता में ये 108.74 रुपये (3.29 रुपये महंगा), मुंबई में 106.68 रुपये (3.14 रुपए महंगा) और चेन्नई में 103.67 रुपये (2.83 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

डीजल की बात करें, तो दिल्ली में ये अब 90.67 रुपये प्रति लीटर, जबकि कोलकाता में 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

महंगाई का चौथा अटैक: CNG की कीमतें भी बढ़ीं
न सिर्फ देश में Petrol-Diesel की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, बल्कि सीएनजी ग्राहकों को भी बड़ा झटका लगा है. मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी 15 मई से सीएनजी महंगी (CNG Price Hike) हो गई और इसकी कीमत 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दी गई. इस इजाफे के बाद Delhi CNG Price 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. मुंबई की बात करें, तो यहां भी एक दिन पहले CNG 2 रुपये महंगी की गई थी और इसका दाम 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये हो गया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement