'न बिजली, न पानी, फिर पैसे किसलिए...' नोएडा की महिला का वीडियो वायरल

नोएडा की हाईराइज सोसायटियों में रहने का सपना देखने वालों के लिए एक युवती का वीडियो 'रियलिटी चेक' बनकर आया है. एक युवती ने बिजली कटौती और अंतहीन निर्माण कार्यों से तंग आकर अपना दर्द बयां किया है.

Advertisement
नोएडा की हाईराइज सोसाइटी रहने वाले क्यों परेशान (Photo-ITG) नोएडा की हाईराइज सोसाइटी रहने वाले क्यों परेशान (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

नोएडा की हाईराइज सोसायटियों में 'लग्जरी लाइफ' का सपना लेकर आने वाले लोगों का अब मोहभंग होने लगा है. हाल ही में एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो इसका ताजा उदाहरण है, जिसमें उन्होंने बिजली की घंटों कटौती और सोसायटियों में कभी न खत्म होने वाले निर्माण कार्यों पर अपना तीखा गुस्सा जता रही है.

इस वीडियो के वायरल होते ही नोएडा की सोसायटियों में सुविधाओं के नाम पर होने वाली खानापूर्ति और मेंटेनेंस के नाम पर होने वाली भारी वसूली को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.

Advertisement

वैष्णवी नाम की इस युवती ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए वीडियो जारी किया है,  वो वीडियों में कह रही है  “मैं इन नोएडा की सोसायटियों से पूरी तरह तंग आ चुकी हूं. मैं यह सोचकर नोएडा की एक सोसायटी में शिफ्ट हुई थी कि वहां स्विमिंग पूल होगा, मेरे बहुत सारे दोस्त बनेंगे, अच्छे और क्लासी लोग होंगे और हर संभव सुविधा मिलेगी. मुझे दिल्ली की तरह पानी का पंप नहीं चलाना पड़ेगा और भी बहुत कुछ, लेकिन यहां मेरी सोसायटी में निर्माण कार्य कभी खत्म होने का नाम ही नहीं लेता.”

बिजली कटौती और सुविधाओं को लेकर शिकायतें

वैष्णवी ने बिजली की बार-बार कटौती पर भी चिंता जताई, खासकर गर्मी के व्यस्त घंटों के दौरान, वो बताती हैं कि सबसे बड़ी समस्या बिजली की है. हर दूसरे दिन कुछ न कुछ 'तकनीकी काम' चलता रहता है और बिजली कट जाती है. मुझे समझ नहीं आता कि आज इतनी गर्मी है, दोपहर के 1 बजे हैं और उन्होंने बिजली काट दी है. अब यह तीन घंटे तक वापस नहीं आएगी, आखिर मैं मेंटेनेंस के पैसे किस बात के दे रही हूं. 

Advertisement

बता दें कि नोएडा के सोसायटीज में लोग अक्सर भारी भरकम मेंटेनेंस की शिकायत करते हैं, लेकिन पैसे देने के बाद भी लोगों को सुविधाएं नहीं मिलती हैं. 

यह भी पढ़ें: चीन में कौड़ियों के भाव बिक रहे घर, 20 साल पहले का भाव, भारत में क्यों डर

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »