दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए डीडीए एक नई सौगात लेकर आया है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 'नागरिक आवास योजना 2026' शुरू की है. इस स्कीम के तहत रेजिडेंशियल फ्लैट्स पर सीधे 25% की छूट मिल रही है. हालांकि, इस स्कीम के तहत घर 'पहले आओ, पहले पाओ' (FCFS) के आधार पर दिए जा रहे हैं, जिसका मतलब है कि इच्छुक खरीदारों को अपनी पसंद का फ्लैट पाने के लिए जल्दी से आवेदन करना होगा.
DDA ने 'नागरिक आवास योजना 2026' के लिए बुकिंग की समय-सीमा 30 जून, 2026 तक रखी है. यह स्कीम 'पहले आओ, पहले पाओ' (FCFS) मॉडल पर आधारित है, जो लॉटरी या ड्रॉ सिस्टम की अनिश्चितता को पूरी तरह खत्म करता है. इसमें योग्य आवेदकों को बुकिंग कन्फर्म होने के क्रम में ही फ्लैट आवंटित किए जाते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और तेज़ हो जाती है. इसका सीधा फायदा यह है कि जो खरीदार अपना रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की औपचारिकताएं जितनी जल्दी पूरी करेंगे, उनके पास अपनी पसंद का घर पाने का उतना ही बेहतर मौका होगा.
इस योजना के तहत दिल्ली के नरेला और सिरासपुर में विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 1,712 फ्लैट उपलब्ध हैं. नरेला में 298 हाई इनकम ग्रुप (HIG), 459 मिडिल इनकम ग्रुप (MIG), 481 लो इनकम ग्रुप (LIG) और 63 इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) फ्लैट हैं. सिरासपुर में 411 लो इनकम ग्रुप फ्लैट हैं.
यह भी पढ़ें: घर खरीदारों की पहली पसंद बना बेंगलुरु, "घर खरीदारों की पहली पसंद बना बेंगलुरु, दिल्ली-NCR की रफ्तार सबसे सुस्त
मिडिल-क्लास के लिए आकर्षक MIG फ्लैट्स
मिडिल क्लास के खरीदारों के बीच इन MIG फ्लैट्स की भारी मांग रहने की उम्मीद है. 25% की विशेष छूट के बाद, इन फ्लैट्स की कीमत लगभग ₹66 लाख से ₹83 लाख के बीच रखी गई है. इनका एरिया करीब 113 वर्ग मीटर से 140 वर्ग मीटर तक है, जो बढ़ते परिवारों के लिए एक बेहतरीन और हवादार स्पेस देता है.
किफायती और सस्ते घरों के विकल्प
कम आय वर्ग के लोगों के लिए भी इस स्कीम में बेहद किफायती विकल्प शामिल किए गए हैं, LIG फ्लैट्स की नरेला में कीमत लगभग ₹15 लाख है, जबकि सिरासपुर में ये ₹11.5 लाख से ₹11.7 लाख के बीच उपलब्ध हैं.
EWS फ्लैट्स ₹10 लाख से भी कम कीमत पर मिल रहे हैं, जो इन्हें वर्तमान में दिल्ली के सबसे सस्ते और सुलभ घरों में से एक बनाते हैं.
रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की प्रक्रिया
इस स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया DDA के आधिकारिक 'आवास पोर्टल' के माध्यम से शुरू हो चुकी है, आवेदकों को ₹2,500 की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी, फ्लैट की कैटेगरी के अनुसार बुकिंग अमाउंट इस प्रकार तय किया गया है,
aajtak.in