भारत के किस शहर में रहना है सबसे सस्ता, जानें आपके शहर का पूरा बजट

भारत में रहने का कोई एक तय आंकड़ा सबके लिए सही नहीं बैठता. आपका महीने का खर्च पूरी तरह इस बात पर टिका है कि आप किस शहर में हैं, कितना किराया दे रहे हैं और आपकी लाइफस्टाइल कैसी है.

Advertisement
भारत में रहने के लिए सबसे महंगे और सबसे सस्ते शहर (Photo-ITG) भारत में रहने के लिए सबसे महंगे और सबसे सस्ते शहर (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

अक्सर हम लोग चर्चा करते हैं कि महंगाई बढ़ गई है, लेकिन महंगाई का असर हर शहर के हिसाब से अलग-अलग होता है, एक ही बजट में आप किसी शहर में शान से रहते हैं, तो वहीं उस बजट में दूसरे शहर में आपके लिए घर चलाना मुश्किल हो जाता है. जहां एक ओर मुंबई और दिल्ली जैसे महानगर अपने महंगे किराए और ट्रांसपोर्ट की वजह से आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं, वहीं कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में गुजारा करना सस्ता है. 

Advertisement

इन खर्चों में आपका खाना-पीना, बिजली-पानी का बिल, आने-जाने का खर्चा और थोड़ा-बहुत घूमना-फिरना तो शामिल है. अगर आप बड़े शहर में रहते हैं, तो ये किराया ही आपके बजट का खेल बिगाड़ देता है.

कौन सा शहर कितना महंगा? 

यहां न्यूयॉर्क शहर को 100 मानकर एक लिस्ट दी गई है. यानी जिस शहर का स्कोर जितना कम होगा, वहां रहना उतना ही सस्ता पड़ेगा. नुम्बियो (Numbeo) के मार्च 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में जीवन यापन का अनुमानित खर्च कुछ इस तरह है.

सबसे ऊपर आता है मुंबई, जिसका स्कोर 25.8 है, मुंबई न सिर्फ रहने के मामले में महंगा है, बल्कि यहां का किराया स्कोर (17.5) बाकी सभी भारतीय शहरों से कहीं ज्यादा है. इसके बाद दिल्ली (22.5) और पुणे (22.4) का नंबर आता है, जहां रोजमर्रा के खर्चे लगभग एक जैसे हैं, लेकिन दिल्ली में किराए का बोझ पुणे के मुकाबले थोड़ा ज्यादा बैठता है.

Advertisement
शहर
 
लागत सूचकांक
 
किराया सूचकांक
 
कुल (जीवनयापन + किराया)
 
महीने का खर्च
मुंबई                 25.8 17.5 21.9 ₹30,000–60,000
दिल्ली                
 
22.5 7.1 15.4 ₹22,000–50,000
पुणे          22.4  6.6   15.1   ₹25,000–45,000
बैंगलोर         21.5    8.5   15.4    ₹20,000–50,000
हैदराबाद         21.1   5.6   13.9   ₹12,000–50,000
चेन्नई            20.0  4.4   12.7   ₹15,000–50,000

कोलकाता     
19.3  3.8 12.1   ₹20,000–40,000

आईटी हब बेंगलुरु का स्कोर 21.5 है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि यहां मकान का किराया (8.5) दिल्ली से भी ज्यादा महंगा पड़ता है. वहीं हैदराबाद (21.1) इन सब के मुकाबले थोड़ा किफायती है. अगर आप महानगर की सुविधाएं भी चाहते हैं और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालना चाहते, तो चेन्नई (20.0) और कोलकाता (19.3) आज भी सबसे बेहतरीन और सस्ते विकल्प हैं. खासकर कोलकाता में तो किराया स्कोर मात्र 3.8 है, जो मुंबई के मुकाबले लगभग पांच गुना कम है.

ये आंकड़े एक आधार देते हैं, लेकिन आपकी जीवनशैली और शहर के हिसाब से असल खर्च काफी अलग हो सकता है. वैसे, एक दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली मेट्रो दुनिया के टॉप 10 नेटवर्क में सबसे सस्ती मानी जाती है.

Advertisement

कौन सा शहर देता है ज्यादा 'वैल्यू'?

मुंबई इस लिस्ट में सबसे ऊपर है और इसकी सबसे बड़ी वजह है वहां का आसमान छूता किराया. दूसरी तरफ, अगर आप बड़े महानगरों की बात करें, तो कोलकाता आज भी रहने के लिए सबसे किफायती शहरों में से एक बना हुआ है. भारत में रहने के खर्च को बेहतर ढंग से समझने के लिए अगर रोज़मर्रा के औसत खर्चों पर नज़र डालें, तो शहर के बीचों-बीच एक 1BHK का किराया लगभग ₹14,000 बैठता है, जबकि शहर से थोड़ा बाहर यह ₹9,000 के आसपास मिल जाता है.

खाने-पीने की चीजों की बात करें तो 1 लीटर दूध ₹61, ब्रेड ₹39 और चावल ₹56 प्रति किलो के करीब पड़ता है. बाहर खाने का शौक है तो एक सामान्य मील ₹200 में मिल जाता है, वहीं किसी ठीक-ठाक रेस्टोरेंट में दो लोगों के खाने का बिल ₹1,050 तक आता है. आने-जाने के लिए महीने का पास करीब ₹800 का बनता है और पेट्रोल ₹102 प्रति लीटर के आसपास है, जबकि एक औसत घर के बिजली-पानी का बिल लगभग ₹3,565 तक आता है.

दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के टॉप 10 मेट्रो नेटवर्क्स में दिल्ली मेट्रो को सबसे सस्ता माना गया है, लेकिन जब बात 'वैल्यू फॉर मनी' की आती है, तो भले ही मुंबई और दिल्ली में सुविधाएं ज्यादा हों, पर हैदराबाद और पुणे जैसे शहर बाजी मार ले जाते हैं. यहां की 'परचेजिंग पावर' यानी खरीदने की क्षमता (हैदराबाद 154 और पुणे 152) काफी ज्यादा है, जिसका सीधा मतलब यह है कि यहां की सैलरी के हिसाब से आप अपनी ज़रूरतों को ज्यादा बेहतर तरीके से और खुलकर पूरा कर सकते हैं.

Advertisement

दिल्ली के मामले में यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि यहां उपयोगिता बिल (Utilities) थोड़े ज़्यादा यानी ₹4,000 के करीब रहते हैं और शहरी कीमतों की वजह से किराना भी थोड़ा महंगा पड़ता है. अगर आप 2026 में कहीं शिफ्ट होने या अपना बजट प्लान करने की सोच रहे हैं, तो ये आंकड़े आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआती पॉइंट साबित हो सकते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement