Advertisement

बिजनेस

साबुन के पैसे बचाने को नहीं धोए कपड़े, ये है सबसे बड़ी कंजूस अरबपति

विकास जोशी
  • 08 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST
  • 1/8

ज्यादातर लोग पैसे इसलिए कमाते हैं, ताकि वे उन्हें खर्च कर सकें.पर एक ऐसी भी महिला हुई हैं, जिसने सिर्फ पैसे से पैसे बनाया लेकिन उसे कभी खर्च नहीं किया. वह अपने समय में अमेरिका की सबसे अमीर महिला थीं. इसके बावजूद उसे दुनिया की सबसे कंजूस अरबपति कहा जाए, तो कोई अतिशयोक्ती नहीं होगी.

  • 2/8

हेनेरिटा हॉलैंड 'हेट्टी' ग्रीन उर्फ हेट्टी ग्रीन अपने दौर में अमेरिका की सबसे अमीर महिला थीं. वह अमेरिकी शेयर बाजार की सबसे सफल निवेशक महिला थीं. उन्होंने समाज की उस धारणा को बदलने का काम किया था, जिसमें माना जाता था कि महिला एक अच्छी निवेशक नहीं हो सकती थी. उनकी निवेश की बेहतरीन रणनीतियों को देखते हुए ही उन्हें 'विच ऑफ द वॉल स्ट्रीट' नाम दिया गया है.

  • 3/8

लेक‍िन वो अल-दर्जे की कंजूस थीं. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेट्टी ने कभी अपने कपड़े नहीं धोए क्योंकि उन्हें साबुन के लिए पैसे खर्च करने पड़ते. वह कभी भी गर्म पानी से नहीं नहाई, क्योंकि ऐसा करने से उनका बिजली का बिल बढ़ जाता है.

Advertisement
  • 4/8

यही नहीं, वह इतना कंजूस थीं कि जब उनके बेटे के दांतों में दिक्कत पेश आई. तो उन्होंने उसका इलाज भी नहीं करवाया. क्योंकि इसमें पैसे खर्च होने थे.

  • 5/8

रिपोर्ट के मुताबिक वह पैसे खर्च करने को लेकर इतना संवेदनशील थीं कि वह कभी भी एक जगह पर ज्यादा समय तक नहीं रहती थीं. जब भी उन्हें कोई सस्ती जगह मिलती रहने के लिए, वह श‍िफ्ट हो जातीं.

  • 6/8

वह जब सड़क से गुजरती, तो सब लोगों को उन पर दया आती. क्योंकि वह हमेशा दीन-हीन की तरह रहतीं. लोग उनको देखकर तरस खाते. लेक‍िन उन लोगों को पता नहीं था कि वह वॉल स्ट्रीट की सबसे बड़ी निवेशक हैं.

Advertisement
  • 7/8

आज भी हेट्टी ग्रीन की निवेश रणनीतियों के आधार पर निवेश के लिए टिप्स दी जाती हैं. वह पैसे से पैसा बनाना जानती थीं. ग्रीन को उसके पिता से 50 लाख डॉलर की दौलत मिली थी. 1916 में जब वह मरीं, तो उनके पास 10 करोड़ डॉलर थे.

  • 8/8

इस रकम की आज से तुलना करें, तो यह अरबों रुपये में पहुंच जाएगी. वह अमेरिका की सबसे अमीर महिला थीं. लेकिन पैसे खर्च करने को लेकर वह काफी ज्यादा कंजूस थीं. यही वजह रही कि उनकी औलाद भी उन्हें पसंद नहीं करती थी और उनकी शादी भी ज्यादा समय के लिए बनी नहीं रही.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement