Advertisement

बिजनेस

पोस्ट ऑफ‍िस, Paytm या एयरटेल पेमेंट्स बैंक, जानें कौन सा बेहतर?

विकास जोशी
  • 03 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST
  • 1/9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शन‍िवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को लॉन्च कर दिया है. 1 तारीख से इसकी 650 शाखाओं में काम शुरू हो गया है. डाक विभाग की तरफ से शुरू किया गया यह बैंक पहला पेमेंट्स बैंक नहीं है.

  • 2/9

इससे पहले एयरटेल, पेटीएम और आइडिया भी अपना पेमेंट्स बैंक ला चुके हैं. इन पेमेंट्स बैंक के मुकाबले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आपके लिए कितना बेहतर है या क्या अलग सुविधाएं ये आपको दे रहा है. ये हम आपको बता रहे हैं.

  • 3/9

बचत खाते पर ब्याज:
बचत खाते पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक 4 फीसदी का ब्याज दे रहा है. पेटीएम और एयरटेल पेमेंट्स बैंक भी 4 फीसदी ब्याज दे रहे हैं. आदित्य बिड़ला पेमेंट्स बैंक 4 फीसदी ब्याज साप्ताह‍ि‍क आधार पर दे रहा है. हालांकि पहले पोस्ट ऑफ‍िस पेमेंट्स बैंक अपने बचत खाते पर 5.5 फीसदी ब्याज देता था.

Advertisement
  • 4/9

मिनिमम बैलेंस:
इस मामले में तीनों पोस्ट पेमेंट्स बैंक में कोई फर्क नहीं है. आप चाहे जिस भी पेमेंट्स बैंक में खाता खोलें. यहां पर आपको किसी भी तरह का मिनि‍मम बैलेंस बनाए रखने की शर्त नहीं है.

  • 5/9

दूसरी तरफ, एयरटेल, आदित्य बिड़ला और पेटीएम आपको डिजिटल बैंक‍िंग और इंस्टेंट बैंक‍िंग की सुविधा देते हैं. पोस्ट पेमेंट्स बैंक भी इस तरह की सुविधाएं देता है.

  • 6/9

नेटवर्क:
नेटवर्क के मामले में भी पोस्ट ऑफिस आगे निकल जाएगा. दरअसल अन्य पेमेंट्स बैंक ज्यादातर अपने रीटेल आउटलेट्स का इस्तेमाल पेमेंट्स बैंक की सुविधा देने की खातिर करते हैं. लेकिन पोस्ट ऑफ‍िस का काफी बड़ा नेटवर्क है.

Advertisement
  • 7/9

फिलहाल 1 सितंबर से पोस्ट ऑफ‍िस पेमेंट्स बैंक की 650 शाखाओं में काम शुरू हो गया है. इसके अलावा एक्सेस प्वाइंट्स भी बनाए गए हैं. बैंक का कहना है कि आने वाले समय में पोस्ट ऑफिस की सभी शाखाएं भी पेमेंट्स बैंक की सेवा देना शुरू कर देंगे.

  • 8/9

बैंक‍िंग:
इस मामले में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बाजी मारता है. दरअसल आईपीपीबी आपको डोरस्टेप बैंक‍िंग की सुविधा दे रहा है. यहां तक कि बैंक खाता खुलवाने की खातिर भी यह अपने एजेंट को आपके घर भेज रहा है.

  • 9/9

इन तीनों मुख्य पेमेंट्स बैंक ये हैं कुछ तुलनात्मक फर्क. हालांकि हर पेमेंट्स बैंक कई ऐसी सुविधाएं दे रहा है, जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं. इसलिए आपको सभी नियम व शर्तें पढ़ने के बाद चुनाव करना चाहिए. (सभी फोटो प्रतीकात्मक)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement