Advertisement

बिजनेस

खाने से लेकर पसंदीदा जगह तक, ये हैं मुकेश अंबानी की पहली पसंद

विकास जोशी
  • 19 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST
  • 1/7

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2017 में मुकेश अंबानी ने सीनियर जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई से अपनी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में बात की. इसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी पसंद और नापसंद को लेकर बात की, बल्कि इसके साथ ही बताया कि आख‍िर उन्हें लगातार काम करते रहने की ऊर्जा कहां से मिलती है.

  • 2/7

इनसे मिलती है ऊर्जा: 
मुकेश अंबानी लगातार अपने कारोबार का दायरा बढ़ाते जा रहे हैं. मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्हें लगातार काम करने की ऊर्जा अपने बच्चों से मिलती है. इसके अलावा उन्हें उनके दोस्त और जो रिलायंस में 30 साल से कम उम्र के हैं, से भी एनर्जी मिलती है.

  • 3/7

ये है पसंदीदा खाना:
जब मुकेश अंबानी से उनके पसंदीदा खाना के बारे में पूछा गया. तो गुजराती अंबानी ने साउथ इंडियन खाने का नाम लिया. उसमें भी उन्हें इडली सांभर सबसे ज्यादा पसंद है.

Advertisement
  • 4/7

इस क्षेत्र में सुधार करना चाहते हैं अंबानी:
मुकेश अंबानी राजनीति तो नहीं लेकिन श‍िक्षा के क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं. मुकेश अंबानी क्या बाकी देशों के कारोबारियों की तरह नेता बनेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति तो नहीं, लेकिन भारत के एजुकेशन सिस्टम को सुधारने के लिए जरूर काम करना चाहता हूं.

  • 5/7

ये है फेवरेट जगह:
मुंबई में उनकी फेवरेट जगह के बारे में पूछा गया तो उन्हें अपने केमिकल इंजीनियरिंग के दिन याद आ गए. वहां उन्हें मैसूर कैफे जाना बड़ा अच्छा लगता था. 1974-79 में उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें मैसूर कैफे जाना काफी अच्छा लगता है.

  • 6/7

रिलैक्स होने के लिए ये काम करते हैं:
मुकेश अंबानी ने इस दौरान बताया कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में वह खुद को रिलैक्स करने के लिए किताबें पढ़ते हैं. इसके अलावा वह देश और दुनिया की खबर रखने में भी रुच‍ि रखते हैं.

Advertisement
  • 7/7

ये हैं मुकेश अंबानी के रोल मॉडल:
मुकेश अंबानी के रोल मॉडल उनके पिता धीरूभाई अंबानी हैं. वो आज जो कुछ भी हैं उसका श्रेय वो अपने पिताजी को देते हैं. ये उनके पिता का ही लक्ष्य था कि वे बिजनेस और टैलेंट में निवेश करें.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement