Stock Market: कल हुआ था क्रैश... क्या आज संभल पाएगा शेयर बाजार, विदेशों से ये सिग्नल

Stock Market Crash Yesterday: शेयर मार्केट में बीते कारोबारी दिन भारी तबाही मची थी और सेंसेक्स-निफ्टी क्लोंजिंग होते-होते क्रैश हो गए थे. वहीं शुक्रवार को भी बाजार का सेंटीमेंट खराब हो सकता है, क्यों ज्यादातर एशियाई बाजार बिखरे हुए हैं.

Advertisement
कल के क्रैश के बाद आज भी शेयर बाजार के लिए रेड सिग्नल. (File Photo:ITG) कल के क्रैश के बाद आज भी शेयर बाजार के लिए रेड सिग्नल. (File Photo:ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के लिए बीता कारोबारी दिन बेहद खराब साबित हुआ था. ग्रीन जोन में शुरुआत करने के बाद अचानक बाजार में ऐसा भूचाल आया, जो क्लोजिंग तक बढ़ता ही चला गया था. शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 1200 अंक से ज्यादा फिसलकर क्लोजिंग की थी, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 365 अंक फिसलकर बंद हुआ था. कल की गिरावट के बाद आज भी शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे हैं और जापान (Japan) से लेकर हांगकांग तक ज्यादातर एशियाई बाजारों में भगदड़ नजर आ रही है. 

Advertisement

विदेशों से बाजार के लिए कैसे सिग्नल? 
अमेरिका और ईरान में बढ़ती टेंशन  (US-Iran Tension) के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें उछाल मारने लगी हैं और इनमें लगातार तेजी आ रही है. इसके अलावा बाजार भी सतर्क मोड में नजर आने लगे हैं. बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार में भी सुस्ती दिखी थी. Dow Jones 267 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ था. तो वहीं एशियाई बाजारों में ज्यादातर शुक्रवार को रेड जोन में नजर आ रहे हैं. 

जापान की बात करें, तो यहां का निक्केई इंडेक्स (Nikkei) 800 अंक की भारी गिरावट लेकर 56,680 पर ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा था, तो वहीं हांगकांग का हैंगसेंग (HangSeng) भी 171 अंकों की गिरावट लेकर 26,534 पर कारोबार कर रहा था. अन्य Asian Markets देखें, तो  DAX (270 अंक) और FTSE-100 भी 60 अंक फिसला. दूसरी ओर गिफ्टी निफ्टी में जरूर बढ़त दिख रही है और ये 65 अंक की बढ़त लिए हुए कारोबार कर रहा है. 

Advertisement

गुरुवार को अचानक बिखरे थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बीते कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. दरअसल, शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत राहत भरी नजर आई थी और दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में खुले थे, लेकिन कुछ देर बाद ही सेंसेक्स-निफ्टी टूटने लगे थे और आखिरी कारोबारी घंटे में क्रैश (Sensex-Nifty Crash) हो गए थे. BSE Sensex  1236.11 अंक टूटकर 82,498 पर क्लोज हुआ था. तो वहीं NSE Nifty ने 365 अंकों की गिरावट लेकर 25,454.35 पर क्लोजिंग की थी. इस गिरावट के चलते बाजार में निवेशकों करने वालों के झटके में 7 लाख करोड़ रुपये के आसपास साफ हो गए थे. 

क्यों बढ़ने लगी ग्लोबल टेंशन? 
भारत से लेकर एशियाई बाजारों तक में ये गिरावट ग्लोबल टेंशन फिर से बढ़ने के डर से देखने को मिल रही है. दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. ताजा अपडेट्स पर नजर डालें, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा के लिए ठप करने के लिए एक 'टू-फेज' मिलिट्री ऑपरेशन चलाने के प्लान पर विचार कर रहे हैं. इसके बाद Crude Oil Price में उछाल आया है और दुनिया में ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट आने का डर बढ़ गया है. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement