Stock Market: खुलते ही हुआ क्रैश... फिर अचानक जोरदार रिकवरी, शेयर बाजार ने फिर किया हैरान

Donald Trump की ईरान में मंगलवार को कुछ बड़ा करने की धमकी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट के रूप में देखने को मिला है और सेंसेक्स खुलने के साथ ही 800 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया.

Advertisement
अमेरिका-ईरान जंग से दहशत में शेयर बाजार. (Photo: Reuters) अमेरिका-ईरान जंग से दहशत में शेयर बाजार. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई धमकी (Trump Attack Warning To Iran) का बड़ा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है. मंगलवार को खुलने के साथ ही शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) हो गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपनी ओपनिंग के साथ ही 800 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 200 अंक से ज्यादा गिर गया. इस बीच रिलायंस, इंडिगो, महिंद्रा, इटरनल समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयर धड़ाम नजर आए. हालांकि, मार्केट में शुरुआती तेज गिरावट के बाद कुछ रिकवरी होती भी नजर आई और महज आधे घंटे के बाद सेंसेक्स की गिरावट 350 अंक तक सिमट गई. 

Advertisement

शेयर बाजार में सुस्ती के सिग्नल पहले से ही विदेशी बाजारों से मिल रहे थे और एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार को ईरान में कुछ बड़ा होने का डर साफ देखने को मिला था. जापान का निक्केई हो या फिर साउथ कोरिया का कोस्पी ज्यादातर Asian Markets  रेड जोन में कारोबार कर रहे थे. 

सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही धड़ाम
मंगलवार को शेयर मार्केट में कारोबार की ओपनिंग होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स धड़ाम हो गए. BSE Sensex अपने पिछले कारोबारी बंद 74,106.85 की तुलना में गिरावट लेकर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 824 अंक फिसलकर 73,282 824 के लेवल पर कारोबार करने लगा. 

बात NSE Nifty की करें, तो इसका भी हाल सेंसेक्स जैसा ही रहा. शुरुआती कारोबार में अपने पिछले बंद 22,968 की तुलना में करीब 200 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स 22,919 पर आ गया. 

Advertisement
Stock Market Crash

शुरुआती कारोबार में बिखरे शेयर 
शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने के साथ ही मंगलवार को करीब 941 कंपनियों के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली, तो वहीं 1354 कंपनियों के स्टॉक्स खुलने के साथ ही धराशायी नजर आए यानी इनकी शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जबकि 161 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल सभी 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. 

शुरुआती कारोबार में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर, इंटरग्लोब एविएशन, इटरनल, आयशर मोटर्स और मैक्स हेल्थकेयर शामिल थे.

इन शेयरों में आई बड़ी गिरावट 
शेयर बाजार में कारोबार आगे बढ़ने पर हालांकि सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेज गिरावट कुछ कम हुई, लेकिन फिर भी बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर बिखरे हुए नजर आए. लार्जकैप में शामिल IndiGo Share (2.20%), Eternal Share (2%), M&M Share (1.80%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा सोमवार को क्रैश हुआ मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर (Reliance Share) मंगलवार को भी करीब 1 फीसदी की गिरावट में कारोबार करता दिखा.

बीएसई मिडकैप कैटेगरी में शामिल Bharat Forge Share (3.20%), Nykaa Share (3%), MFSL Share (2.50%), Hindustan Petroleum Share (2.40%) टूट गया था. वहीं स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल KFintech Share (3.50%) और IIFL Share (2.50%) की गिरावट में था. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement