बिहार: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के घर पर पुलिस रेड, जमीन कब्जाने से जुड़ा है मामला

यह छापेमारी एक महिला डॉक्टर, सुधा सिंह द्वारा दर्ज कराए गए जमीन विवाद के मामले में की गई है. डॉ. सुधा सिंह ने ओसामा शहाब और उनके सहयोगियों पर बड़हरिया रोड स्थित उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने, निर्माण कार्य रोकने और मारपीट करने का आरोप लगाया था.

Advertisement
शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है (Photo- ITG) शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है (Photo- ITG)

चंदन कुमार

  • सिवान,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

बिहार के सिवान जिले में आज उस समय हड़कंप मच गया जब भारी पुलिस बल ने रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा शहाब के आवासों पर एक साथ छापेमारी की. सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ओसामा के शहर स्थित 'नया किला' बंगले और उनके पैतृक गांव 'प्रतापपुर' पहुंची.

 तकरीबन आधा घंटे तक ओसामा साहब के नया किला के बंगला में छापेमारी चलती रही. उस वक्त ओसामा शहाब घर में मौजूद नहीं थे. उनकी मां हिना साहब घर में मौजद थी. हालांकि छापामारी उनके पैतृक गांव प्रतापपुर में भी जमकर की गई. वहां से भी कुछ भी नहीं प्रशासन को मिल सका.

Advertisement

बता दें की कुछ दिनों पहले बड़हरिया रोड स्थित झुनापुर हाईवे के पास एक जमीनी विवाद में डॉक्टर सुधा सिंह ने महादेवा थाने में ओसामा साहब और उनके सहयोगी साबिर मियां और फरहान पर प्राथमिक दर्ज कराई थी. 

यह भी पढ़ें: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब बनाम बाहुबली चंदन सिंह, पथराव-फायरिंग से हत्या के मुकदमे तक, फिर दहला सीवान

इसमें सीधे तौर पर ओसामा शहाब पर यह आरोप लगाया था कि जबरन मेरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं,जिसके बाद ओसामा साहब की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से खारिज हो गई .अब मामला पटना उच्च न्यायालय में पहुंचा हुआ है. फिलहाल इस मामले में राजद के विधायक ओसामा साहब अभी फरार चल रहे हैं. जिस मामले में पुलिस ने आज उनके आवास पर छापेमारी की है.

आपको बता दें कि ओसामा शहाब पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे हैं. शहाबुद्दीन अपने समय में सिवान में दबदबे और सियासी तूती के लिए मशहूर थे, लेकिन उनके निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत अब उनके बेटे ओसामा शहाब संभाल रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement