कमर से लेकर घुटने तक कटा हुआ शव..., हाईवे के पास लड़की का बॉडी पार्ट मिलने से हड़कंप

रोहतास में NH-319 किनारे महिला का कटा हुआ अंग मिलने से सनसनी फैल गई. कमर से घुटनों तक का हिस्सा बरामद हुआ है, जबकि बाकी शरीर गायब है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और घटना की वजह का पता लगाने की जांच शुरू कर दी है. मामले से इलाके में दहशत का माहौल है.

Advertisement
हाईवे के पास लड़की का बॉडी पार्ट मिलने से हड़कंप (Photo: otg) हाईवे के पास लड़की का बॉडी पार्ट मिलने से हड़कंप (Photo: otg)

रंजन कुमार 

  • ससाराम,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

बिहार में रोहतास के गऊरा गांव के पास NH-319 के बगल से एक महिला का कटा हुआ अंग मिलने से हड़कंप मच गया. कमर से लेकर दोनों पैर के घुटने तक बॉडी बरामद हुई है. अज्ञात महिला का न तो कमर से ऊपर का धड़ है और न हीं घुटनों से नीचे का दोनों पैर. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी की राष्ट्रीय राजमार्ग-319 में गौरा पुल के पास एक महिला का अंग पड़ा हुआ है.

Advertisement

 खबर रोहतास जिला के दिनारा से है. जहां दिनारा के गऊरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-319 के बगल से पुलिस ने एक महिला का कटा हुआ अंग बरामद किया. कमर से लेकर दोनों पैर के घुटने तक बॉडी बरामद हुई है. अज्ञात महिला का न तो कमर से ऊपर का धड़ है और न ही घुटनों से नीचे के दोनों पैर.

 ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी की राष्ट्रीय राजमार्ग-319 में गौरा पुल के पास एक महिला का अंग पड़ा हुआ मिला है. पुलिस ने महिला के अंग को उठाकर सासाराम के सदर अस्पताल लाया है. जहां अस्पताल के उपाधीक्षक सहित चार डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जो बॉडी का पोस्टमार्टम करेगी. सवाल उठता है कि किस स्थिति महिला का अंग यहां आया और महिला की बॉडी कहां है. 

पोस्टमार्टम करने वाली टीम में शामिल चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रहा है. पुलिस द्वारा डॉक्टरों से यह जांच करने का अनुरोध किया गया है कि क्या महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है? पुलिस अपने स्तर से पहचान की भी कोशिश कर रही है. फिलहाल एक महिला के अंग बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »