'नीतीश जी के इस्तीफा देने से कार्यकर्ता दुखी हैं...' सद्भाव यात्रा शुरू करने से पहले बोले निशांत, बताया पूरा प्लान

निशांत कुमार अपनी बिहार यात्रा की शुरुआत चंपारण की भूमि से करने जा रहे हैं. इस दौरान वह पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने की योजना पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद कार्यकर्ता दुखी हैं.

Advertisement
निशांत कुमार ने कहा- 20 साल तक सबने पिता जी को प्यार दिया.  (Photo: ITG) निशांत कुमार ने कहा- 20 साल तक सबने पिता जी को प्यार दिया. (Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

सद्भाव यात्रा पर निकलने से पहले निशांत कुमार ने ‘आजतक’ से खास बातचीत में अहम बातें शेयर कीं. निशांत कुमार ने कहा कि वह अपनी बिहार यात्रा की शुरुआत चंपारण की धरती से कर रहे हैं. वहीं से, जहां से उनके पिता नीतीश कुमार ने भी अपनी हर यात्रा की शुरुआत की.

निशांत ने कहा कि मैं पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर काम करूंगा. उन्होंने बताया कि नीतिश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कार्यकर्ताओं में दुख है.

Advertisement

निशांत ने कहा कि 20 सालों तक लोगों ने उनके पिता को स्नेह दिया है. लोगों का हम पर भी प्यार बना रहे.
 

बता दें, सद्भाव यात्रा के तहत निशांत कुमार आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रवाना होंगे. जारी शेड्यूल के मुताबिक, वे सुबह 11 बजे जेडीयू कार्यालय से प्रस्थान करेंगे.

शाम 4 बजे बेतिया के हरिवाटिका चौक पर निशांत कुमार बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद 4 बजकर 15 मिनट पर बाजार समिति में महेंद्र बैठा की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे. 4:45 बजे लौरिया नंदनगढ़ में अशोक स्तंभ और बौद्ध स्थल का दौरा करेंगे.

शाम 5:50 बजे निशांत कुमार बगहा अनुमंडल कार्यालय के पास पहुंचकर आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. 6:05 बजे एसएसबी कैंप के पास कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद 6:30 बजे लक्ष्मीपुर गांव में जनजाति समाज से मुलाकात का कार्यक्रम है.

Advertisement

शाम 7:15 बजे निशांत, बाबा कालेस्वरनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और 7:25 बजे गंडक बैराज का निरीक्षण करेंगे. रात 8:15 बजे पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद रात्रि विश्राम का कार्यक्रम तय किया गया है.

4 मई का कार्यक्रम

4 मई के शेड्यूल में निशांत कुमार सुबह 6 बजे वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करेंगे, इसके बाद महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. सुबह 10:30 बजे नर देवी मंदिर में दर्शन के बाद 10:40 पर वाल्मीकिनगर से बेतिया के लिए रवाना होंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे बेतिया के बापू सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.

वहीं, सद्भाव यात्रा से पहले जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पश्चिम चंपारण के मुख्यालय बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, निशांत उस धरती से आते हैं जहां सम्राट अशोक का जन्म हुआ था. अपने पिता की तरह वे भी अपनी यात्रा की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि की भूमि से कर रहे हैं.

पीटीआई के मुताबिक, नीरज कुमार ने कहा वाल्मीकि और अशोक दोनों ही त्याग के प्रतीक रहे हैं. हमारे सर्वोच्च नेता नीतीश कुमार ने भी इसी त्याग की भावना को दिखाया, जब उन्होंने अपने सिद्धांतों के लिए सत्ता छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने यह भी कहा, यही चीज निशांत ने भी दिखाई है. वे चाहें तो कभी भी नए कैबिनेट या  राज्य विधानसभा में जगह पा सकते थे, लेकिन उन्होंने शॉर्टकट अपनाने के बजाय जनसंपर्क से आगे बढ़ने का फैसला किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement