बंदर, हाथी और चींटी... सम्राट चौधरी और पप्पू यादव के बीच बयानबाजी तेज, गिरफ्तारी पर सियासत गरम

बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सांसद पप्पू यादव पर नीट छात्रा मामले में बयानबाजी को लेकर तंज कसा, पुलिस प्रशासन पर उनके कथित विरोधाभास को उजागर किया और ‘चींटी’ और ‘हाथी’ के उदाहरण दिए. इसके जवाब में पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए डिप्टी सीएम को ‘बंदर’ बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
सम्राट चौधरी ने इशारों में कहा हाथी तो पप्पू यादव ने बताया बंदर (Photo: PTI) सम्राट चौधरी ने इशारों में कहा हाथी तो पप्पू यादव ने बताया बंदर (Photo: PTI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

बिहार विधानसभा के सत्र में गृह विभाग के बजट को लेकर हुई चर्चा राजनीतिक रंग ले गई. सरकार के पक्ष से जवाब देते हुए डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा और उनके खिलाफ तीखा हमला बोला. सम्राट चौधरी ने नीट छात्रा मामले में पप्पू यादव की बयानबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद भी गृह मंत्री हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन के काम में कभी इंटरफेयर नहीं करते. उन्होंने गिरफ्तारी और बयान के बीच के विरोधाभास पर इशारों-इशारों में खासा तंज कसा.

Advertisement

सम्राट चौधरी ने कहा कि घटनाओं की शुरुआत में लोग कहते हैं कि बिहार पुलिस ने ‘चींटी भी नहीं मारी’, लेकिन गिरफ्तारी के बाद ‘हाथी भी चींटी से डरने लगता है.’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि ‘चींटी के डर से तबीयत खराब हो जाती है और अस्पताल जाना पड़ता है.’ हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर पप्पू यादव का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘हाथी’ शब्द ने इशारा साफ कर दिया.

इस पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बिना नाम लिए डिप्टी सीएम को ‘बंदर’ कह डाला. उन्होंने लिखा, 'पहले नाबालिग थे, अब बंदर बन गए हैं और इस बंदर के हाथ में पूरा बिहार है.'

यह भी पढ़ें: 500 दुकानें जलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने की 10 लाख की मदद, बांटे 10 हजार के चेक और 5 हजार नकद

Advertisement

पप्पू यादव ने आगे लिखा कि 'स्वाभिमान की पगड़ी उतारकर, कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना दिया गया है.'

इस तरह विधानसभा में शुरू हुई बयानबाजी सोशल मीडिया पर भी छा गई. ‘हाथी’ और ‘बंदर’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से यह सियासी भिड़ंत जनता के बीच और चर्चा का विषय बन गई, जिससे बिहार की राजनीति में गरमाहट बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement