गर्मियों के फूलों के बीज कब बोएं? सूरजमुखी से लेकर जीनिया तक... जानें उगाने का सही तरीका

अगर आप चाहते हैं कि आने वाली गर्मियों में आपका गार्डन फूलों की खुशबू और खूबसूरती से गुलजार रहे तो सही समय पर बीज बो देने चाहिए. सूरजमुखी और गेंदे से लेकर जीनिया तक, कई ऐसे फूल वाले पौधे हैं, जिनके बीज फरवरी के आखिर में बोए जाएं तो गर्मियों में खूब फूल खिलते हैं. आइए जानते हैं सही तरीका.

Advertisement
गर्मियों में खूब खिलते हैं सूुरजमुखी के फूल गर्मियों में खूब खिलते हैं सूुरजमुखी के फूल

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

गर्मियों में घर की बालकनी, छत या बगीचे को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं तो अभी सही समय है बीज बोने का. भारत में गर्मी का मौसम (मार्च से जून तक) कई खूबसूरत फूलों के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है. सूरजमुखी, गेंदा, जीनिया, कोस्मॉस जैसे फूल गर्मी में अच्छे से खिलते हैं. इन फूलों के पौधे कम पानी में भी जीवित रह सकते हैं. लेकिन बीज कब और कैसे बोएं, यह जानना बहुत जरूरी है, ताकि पौधे मजबूत हों और ढेर सारे फूल खिलें.

Advertisement

गर्मियों के फूलों के बीज बोने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
भारत के ज्यादातर इलाकों में गर्मियों के फूलों के बीज फरवरी के आखिर से अप्रैल तक बोए जा सकते हैं. ठंड कम होने पर (फरवरी-मार्च) सबसे अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि बीज आसानी से अंकुरित होते हैं. पौधे गर्मी आने तक तैयार हो जाते हैं. फरवरी में बीज बोने के बाद पौधे मजबूत होकर अप्रैल में फूल देने लगते हैं. तेज बढ़ने वाले फूल जैसे जीनिया, सूरजमुखी के बीज कभी भी बो सकते हैं, लेकिन गर्मी ज्यादा होने पर पानी का खास ध्यान रखें.

आइए जानते हैं प्रमुख गर्मियों के फूल और उनके बीज बोने का तरीका.

> सूरजमुखी (Sunflower)
यह गर्मी का सबसे पॉपुलर फूल है. गमले में उगाने के लिए इसकी बोनी किस्में सबसे अच्छी होती हैं, क्योंकि ये कम जगह में भी तेजी से ग्रोथ करती हैं. इन्हें सीधे धूप वाली जगह पर लगाएं, क्योंकि इन्हें रोजाना 6-8 घंटे की धूप की जरूरत होती है.

Advertisement

बीज बोने का समय: फरवरी से मई तक (सबसे अच्छा फरवरी-मार्च). 

तरीका: बीज को 1-1.5 इंच गहराई पर सीधे गमले या जमीन में बोएं. पौधों के बीच 12-15 इंच की दूरी रखें. अच्छी धूप वाली जगह चुनें. 7-10 दिनों में अंकुर निकल आते हैं. पानी कम लेकिन नियमित दें. 60-90 दिनों में बड़े-बड़े पीले फूल खिलने लगते हैं.
  

> गेंदा (Marigold)
गेंदा भारतीय बगीचों का सबसे कॉमन फूल है. फरवरी-मार्च में लगाई जाने वाली इसकी किस्में पूरी गर्मी फूल देती हैं. इसे लगाने के लिए अच्छी धूप और हल्की खाद वाली मिट्टी की जरूरत होती है. गेंदे के फूल मच्छर भगाने में भी मदद करते है.

बीज बोने का समय: फरवरी से अप्रैल तक 

तरीका: बीज को 0.5-1 इंच गहराई पर बोएं. पौधों के बीच 6-8 इंच दूरी रखें. अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं. 5-7 दिनों में अंकुरण हो जाता है. गर्मी में अच्छे से खिलता है. समय-समय पर सूखे फूलों को हटाने से इसमें नए फूल ज्यादा आते हैं.

> जीनिया (Zinnia)
जीनिया तितलियों को बहुत आकर्षित करता है. इसके बीजों को सीधे उसी गमले में लगाना चाहिए जहां आप इन्हें उगाना चाहते हैं, क्योंकि इनकी जड़ों को बार-बार हिलाने से पौधे की ग्रोथ नहीं होता और सूख जाते हैं. यह तपती गर्मी को आसानी से झेल लेता है और मॉनसून आने तक बगीचे को खिलता है.

Advertisement

बीज बोने का समय: मार्च से जून तक (अप्रैल-मई बेस्ट).

तरीका: बीज को 0.25-0.5 इंच गहराई पर बोएं. 6-8 इंच दूरी रखें. तेज धूप पसंद करता है. 45-60 दिनों में फूल आने लगते हैं. पौधे को ज्यादा पानी न दें.

> गैलार्डिया (Blanket flowers)
गैलार्डिया को 'ब्लैंकेट फ्लॉवर' भी कहा जाता है, यह मिट्टी को फूलों की चादर की तरह ढक लेता है. यह पौधा भीषण गर्मी और सूखे को सहने की अद्भुत क्षमता रखता है. हालांकि, इसे उगाने के दौरान मिट्टी में नमी का बैलेंस रखना कठीन होता है. इसमें पानी तभी दें जब मिट्टी की ऊपरी सतह पूरी तरह सूखी नजर आए.

गर्मियों के फूलों वाले पौधों की देखभाल के टिप्स

  • मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली, रेतीली दोमट मिट्टी बेस्ट, कंपोस्ट मिलाकर तैयार करें.
  • पानी: बीज बोने के बाद मिट्टी नम रखें. अंकुर आने के बाद 2-3 दिन में एक बार पानी दें. ज्यादा पानी से जड़ सड़ सकती है.
  • धूप: ज्यादातर गर्मी के फूलों को 6-8 घंटे सीधी धूप चाहिए.
  • खाद: हर 15-20 दिन में कम्पोस्ट या जैविक खाद डालें.फूल आने पर पोटाश वाली खाद दें. अगर कीड़े लगें तो नीम का पानी छिड़कें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement