पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी खास पहचान बनाई. पूनम को सबसे पहले 1978 में फिल्म "त्रिशूल" में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्धि मिली. इसके बाद 1979 में उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म "नूरी" ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई. उनकी खूबसूरती और अभिनय ने उन्हें 80 और 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बना दिया. उन्होंने "सोहनी महिवाल," "तेरी कसम," "रेड रोज़," "दिल है कि मानता नहीं" जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है.
इसके अलावा, पूनम ने थिएटर और टेलीविजन में भी काम किया है. वह रियलिटी शो "बिग बॉस सीजन 3" में भी नजर आईं. पूनम सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं और वर्तमान में लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं. वह 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं और 2019 में उन्हें पार्टी की मुंबई इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.
उनका जन्म 18 अप्रैल 1962 को कानपुर में हुआ था. पूनम ढिल्लों को पहली बार प्रसिद्धि तब मिली जब उन्हें मिस यंग इंडिया 1978 का ताज पहनाया गया.
उनकी शादी निर्माता अशोक ठाकेरिया से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी पलोमा और एक बेटा अनमोल.
CINTAA के 11 मेंबर्स ने एसोसिएशन से रिजाइन कर दिया है. अध्यक्ष पूनम ढिल्लों निशाने पर हैं. उनपर कई गंभीर आरोप लगे हैं. इस पर अब पूनम ने चुप्पी तोड़ी है.
फिल्म और टेलीविजन कलाकार संघ (CINTAA) से 11 मेंबर्स ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद ये कमिटी भंग हो गई है. वहां की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने इस बात को कंफर्म करते हुए सबके इस्तीफे का कारण बताया है. जिन्होंने भी इस कमिटी को छोड़ा है उन्होंने पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर बड़े आरोप लगाए हैं. जानें क्या है पूरा मामला...
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह पर FWICE के फैसले के बाद नया बवाल शुरू हो गया है। CINTAA अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी पहले नहीं दी गई, जिस पर FWICE ने भी जवाब दिया है।
एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों कई दशकों से बॉलीवुड का हिस्सा रही हैं. उन्होंने 16 साल की उम्र में फिल्म 'त्रिशूल' से अपना डेब्यू किया था. इसमें उन्होंने बिकिनी पहनने से साफ इनकार कर दिया था.