19.6: रिंकू सिंह को शॉन एबॉट, नो बॉल!! इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2 विकटों से शिकस्त दे दी है!! फुल लेंथ की डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट तो खेला और छह रनों के लिए भी गई गेंद लेकिन इसी बीच ओवर स्टेप भी कर बैठे थे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नो बॉल दिया और भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया| इसी बीच पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5: रिंकू सिंह को शॉन एबॉट, एक और विकेट!! रन आउट!! तीन गेंदों पर भारत ने लगातार तीन विकेट गंवाया!! मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है!! अर्शदीप सिंह शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ रिंकू ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया और पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| इसी बीच फील्डर स्टीव स्मिथ ने गेंद को उठाकर गेंदबाज़ की ओर थ्रो किया| शॉन एबॉट ने फिर गेंद को सीधा स्टंप्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला 208/8 भारत|
19.4: रवि बिश्नोई को शॉन एबॉट, आउट!! रन आउट!! एक और विकेट का पतन| भारत को अब 2 गेंदों पर 2 रन की दरकार है| बाउंसर गेंद थी| बल्लेबाज़ उसपर पुल शॉट लगाने गए| मिस किया और कीपर की तरफ गई गेंद| रिंकू रन के लिए भागे| कीपर ने बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो किया लेकिन वहां नहीं लगा मगर बॉल जाकर दूसरे एंड पर लग गई| इस बीच रवी क्रीज़ से बाहर रह गए और वो रन आउट हो गए| अच्छी बात ये है कि रिंकू के पास स्ट्राइक है|
19.3: अक्षर पटेल को शॉन एबॉट, आउट!! कॉट एंड बोल्ड शॉन एबॉट| भारत को लगता हुआ एक और झटका!! अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के ऊपरी भाग को लगती हुई मिड ऑन की ओर हवा में गई| गेंदबाज़ ने पीछे जाते हुए खुद ही पकड़ा कैच| 207/6 भारत|
19.2: रिंकू सिंह को शॉन एबॉट, बाई के रूप में आया एक रन!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| गेंद एक टप्पा खाकर कीपर के पास गई लेकिन वेड उसे पकड़ने में नकाम रहे और बॉल उनके हाथों में लगकर निकल गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 1 रन ले लिया|
19.1: रिंकू सिंह को शॉन एबॉट, चौका!! भारत के लिए राहत के पल!! रिंकू सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 5 गेंद पर 3 रन चाहिए|
18.6: रिंकू सिंह को नाथन एलिस, सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| भारत को अब जीत के लिए 6 गेंद पर 7 रन चाहिए|
18.5: रिंकू सिंह को नाथन एलिस, चौका!! इसी के साथ भारत का 200 रन पूरा हुआ!! रिंकू सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.4: अक्षर पटेल को नाथन एलिस, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.3: अक्षर पटेल को नाथन एलिस, बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल पाया|
18.2: अक्षर पटेल को नाथन एलिस, एक और डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| भारत को अब जीत के लिए 10 गेंद पर 13 रन चाहिए|
18.1: अक्षर पटेल को नाथन एलिस, डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.1: अक्षर पटेल को नाथन एलिस, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.6: रिंकू सिंह को जेसन बेहरनडोर्फ़, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| 12 गेंद 14 रनों की दरकार है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| 195/5 भारत|
17.5: अक्षर पटेल को जेसन बेहरनडोर्फ़, सिंगल!! पैड्स पर डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन का मौका बन पाया|
17.4: सूर्यकुमार यादव को जेसन बेहरनडोर्फ़, आउट!! कैच आउट!! भारत को लगा सबसे बड़ा झटका!! सूर्यकुमार यादव 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जेसन बेहरनडोर्फ़ के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई नक़ल गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर आरोन हार्डी मिड ऑन से उल्टा भागे और गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी और एक शानदार रनिंग कैच पकड़ने में कामयाब हो गए| क्या यहाँ से मैच पले पाएगी ऑस्ट्रेलिया? 194/5 भारत|
17.3: सूर्यकुमार यादव को जेसन बेहरनडोर्फ़, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.2: सूर्यकुमार यादव को जेसन बेहरनडोर्फ़, चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.1: रिंकू सिंह को जेसन बेहरनडोर्फ़, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
19.6: टिम डेविड को मुकेश कुमार, एक और डॉट गेंद!! महज़ 5 रन इस आखिरी ओवर से आया| रन आउट का मौका भी मुकेश ने गंवाया लेकिन ये एक कमाल का आखिरी ओवर गुजरा है| इस बार फिर से यॉर्कर का प्रयास था लेकिन लो फुल टॉस हुई| लैप शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| मुकेश ने उसे फील्ड किया| बल्लेबाज़ टिम उस दौरान क्रीज़ के बाहर थे| मुकेश ने थ्रो करना चाहा लेकिन विकटों के काफी पास से निकल गया| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की पारी 208 रनों पर समाप्त हुई| अब भारत के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: टिम डेविड को मुकेश कुमार, ये लीजिये!! एक और सटीक यॉर्कर मुकेश के ज़रिये डाली गई| कमाल का आखिरी ओवर भारत के लिए जाता हुआ| बल्लेबाज़ ने खोदकर इसपर शॉट लगाना चाहा लेकिन चूक गए|
19.4: मार्कस स्टोइनिस को मुकेश कुमार, शानदार यॉर्कर!! फ्री हिट का बल्लेबाज़ को ज़रा भी फायदा नहीं उठाने दिया| कमाल की गेंदबाजी मुकेश द्वारा| सामने की तरफ गेंद को खेला| एक ही रन मिल पाया|
19.4: टिम डेविड को मुकेश कुमार, नो बॉल और अब अगली गेंद फ्री हिट होगी! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को स्लाइस किया कवर्स की तरफ जहाँ इसे फील्ड किया गया| टीम के खाते में एक रन जोड़ा| ओह अब तो नो बॉल है तो अगली गेंद फ्री हिट होगी यानी कुल 2 रन इस गेंद पर आये|
19.3: मार्कस स्टोइनिस को मुकेश कुमार, सिंगल!! बेहतरीन यॉर्कर गेंद!! बल्लेबाज़ उसपर कुछ ज्यादा नहीं कर पाए| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
19.2: टिम डेविड को मुकेश कुमार, नॉट आउट!! बेहतरीन यॉर्कर!! बल्लेबाज़ उसकी लाइन में तो आये और बल्ले से पहले जूतों पर भी लगी गेंद लेकिन लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिया गया| रिप्ले में ये साफ़ हुआ कि विकेट्स मिसिंग थी| बल्ले को भी लगी थी और ऑफ़ साइड पर गई इस वजह से एक रन मिला| भारत ने इसी बीच अपना एक और रिव्यु गंवाया|
19.1: टिम डेविड को मुकेश कुमार, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की तरफ खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
18.6: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया| 203/3 ऑस्ट्रेलिया|
18.5: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, छक्का! काफी शानदार शॉट कवर्स की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ स्लाइस किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| ये टिम डेविड की ताक़त का करिश्मा है| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के 200 रन भी पूरे हुए|
18.4: मार्कस स्टोइनिस को अर्शदीप सिंह, डायरेक्ट हिट की दरकार पॉइंट फील्डर द्वारा लेकिन चूक गए| बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ के अंदर पहुंचाया| एक रन मिल गया| इस बार गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और था रन भाग गए थे जहाँ रन आउट का मौका बनते-बनते रह गया|
18.3: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, इस बार सिंगल से ही काम चलाना होगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.3: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, वाइड! कैच की अपील ईशान द्वारा लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| एंगल से बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद जिसपर बल्ला तो चलाया लेकिन बीट हुए|
18.2: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
18.1: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, चौका! स्मैशड थ्रू कवर्स!! इसके लिए तो दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|
18.1: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, वाइड! एक और बार वाइड डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ की पहुँच से दूर रखने के चक्कर में अतिरिक्त गेंद डाल रहे हैं|
18.1: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.6: मार्कस स्टोइनिस को प्रसिद्ध कृष्णा, कैच ड्रॉप!! 2 रनों पर मार्कस स्टोइनिस को मिला जीवनदान| मिड ऑफ़ से पीछे की तरफ साइड ऑन भागते हुए रवी उसे लपक नहीं पाए| हाथों में आकर छिटक गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से बड़े शॉट के लिए गए थे मार्कस लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे|
17.5: टिम डेविड को प्रसिद्ध कृष्णा, सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
17.4: टिम डेविड को प्रसिद्ध कृष्णा, डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.3: टिम डेविड को प्रसिद्ध कृष्णा, चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
17.2: जोश इंगलिस को प्रसिद्ध कृष्णा, आउट!! कैच आउट!! कॉट यशस्वी जयसवाल बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा| जोश इंगलिस की 110 रनों की पारी का हुआ अंत| धीमी गति की गेंद ने बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर जयसवाल से एक छोटा सा फम्बल हुआ लेकिन दूसरी बार में उसे लपक ही लिया| पैरों पर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद पर फ्लिक शॉट खेला था जो सीधा फील्डर की तरफ हवा में चला गया| जयसवाल ने उसे लपकना चाहा| फम्बल हुआ लेकिन फिर दूसरी बार में गोद में उसे फंसा लिया| 180/3 ऑस्ट्रेलिया|
17.1: मार्कस स्टोइनिस को प्रसिद्ध कृष्णा, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|