ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध को लेकर बहुत बड़ी खबर आ रही है. इजरायल ने दावा किया है कि इजरायली हवाई हमले में अली लारीजानी की मौत हो चुकी है. हालांकि, ईरान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अली लारीजानी की जहां तक बात है तो वो खामेनेई की मौत के बाद ईरान के सबसे प्रभावशाली नेता बनकर उभरे. ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के मुखिया के तौर पर वो युद्ध के दौरान मुख्य भूमिका निभा रहे थे.