ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई हैं. इस हमले में ईरान के कई अन्य प्रमुख व्यक्ति भी मारे गए हैं, जो इस क्षेत्र में सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता के लिए चिंता का विषय है.