युद्धविराम के एलान को 24 घंटे भी नहीं गुजरे हैं और लेबनान में इजरायल ने अब तक का सबसे बड़ा हमला कर डाला. लेबनान में हुई एयरस्ट्राइक में 250 से ज्यादा मौतें हुई हैं. 1100 से ज्यादा लोग घायल हैं. महज 10 मिनट में करीब सौ धमाके हुए. लेबनान पर हुए इस इजरायली हमले के खिलाफ यूरोप से लेकर एशिया तक के देशों ने नाराजगी जताई है.