क्रॉस-स्ट्रेट तनाव के बीच जिनपिंग बोले- चीन और ताइवान मिलकर विकास करेंगे

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और शांति, विकास तथा एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने ताइवान के लोगों से मुख्य भूमि के सामाजिक तंत्र और विकास पथ को समझने की उम्मीद जताई.

Advertisement
जिनपिंग ने ताइवान के साथ संबंध सुधारने पर जोर दिया. (Photo: AP) जिनपिंग ने ताइवान के साथ संबंध सुधारने पर जोर दिया. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

शी जिनपिंग ने क्रॉस-स्ट्रेट (चीन-ताइवान) को लेकर शांतिपूर्ण विकास, अच्छे आदान-प्रदान और एकता की सलाह दी है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए दोनों देशों से मिलकर काम करने के लिए कहा.

शुक्रवार को बीजिंग में चीनी कुओमिन्तांग पार्टी की अध्यक्ष चेंग ली-वुन के साथ बैठक में शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए चार बिंदु रखे. उन्होंने पहचान की साझा भावना को बढ़ावा देने की बात कही. शी ने शांति के साथ विकास के जरिए अपनी जमीन की रक्षा करने पर जोर दिया.

Advertisement

शी जिनपिंग ने इस दौरान लोगों के कल्याण में सुधार और राष्ट्रीय रेजुवेनेशन के लिए ताइवान के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा. उनके मुताबिक स्ट्रेट के दोनों ओर के लोग शांति, बेहतर रिश्ते और अच्छी जिंदगी की उम्मीद करते हैं. उन्होंने इसे सीपीसी और केएमटी की जिम्मेदारी बताया.

चीनी मुख्य भूमि और ताइवान के लोगों ने शी के इस बयान को दिल को छू लेने वाला बताया. चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के ताइवान अनुसंधान संस्थान के उप निदेशक झू वेइदॉन्ग ने कहा, 'महासचिव शी ने इस बात पर जोर दिया कि चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प की प्रवृत्ति नहीं बदलेगी. हमें 1992 की आम सहमति और ताइवान अलगाववाद के विरोध के आधार पर मदद करनी चाहिए.'

शी जिनपिंग के बयान पर ताइवान की रीयूनिफिकेशन अलायंस पार्टी के मानद अध्यक्ष ची चिया-लिन ने कहा, 'महासचिव ने जोर दिया कि दोनों पक्षों के लोग एक ही जड़ों और एक ही संस्कृति से जुड़े हैं. जब एक परिवार साथ मिलता है, तो चर्चा से हर मतभेद सुलझाया जा सकता है.'

Advertisement

ताइवान ने क्या कहा?

बीजिंग विश्वविद्यालय के ताइवानी शिक्षक चेन वेन-चेंग ने कहा कि ये बातें युवाओं के लिए इंस्पिरेशन है. उन्होंने भी कहा कि नई पीढ़ी को चीनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. वहीं, मुख्य भूमि पर ताइवान निवेश उद्यम संघ के उपाध्यक्ष सुन तेह-त्सोंग ने कहा, 'ये साल 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला साल है. मुख्य भूमि ताइवान के भाइयों के साथ विकास के मौके साझा करने के लिए तैयार है. हम यहां खुद को सुरक्षित और घर जैसा महसूस करते हैं.'

यह भी पढ़ें: जिनपिंग का 'फैमिली कार्ड', ताइवान के नेता से मुलाकात कर बोले- आजादी चाहने वालों को नहीं करेंगे बर्दाश्त

शी जिनपिंग को उम्मीद है कि ताइवान के ज्यादा से ज्यादा लोग मुख्य भूमि के सामाजिक तंत्र और विकास पथ को सही ढंग से समझेंगे. उन्होंने कहा कि ताइवान का भविष्य एक मजबूत मातृभूमि और चीनी राष्ट्र के कायाकल्प से जुड़ा है.

फुकिएन अमेरिकन एसोसिएशन के अध्यक्ष चेन हेंग ने कहा, 'दोनों पक्षों के लोग खून के रिश्तों से बंधे एक परिवार हैं और हमें बाहरी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement