'चार हफ्ते चल सकता है युद्ध...', ईरान के साथ संघर्ष समयसीमा पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ये युद्ध अगले चार हफ्तों में समाप्त हो सकता है और अब तक 48 ईरानी नेताओं का खात्मा किया जा चुका है.

Advertisement
ईरान के साथ संघर्ष की समयसीमा पर बोले ट्रंप. (Photo: White House) ईरान के साथ संघर्ष की समयसीमा पर बोले ट्रंप. (Photo: White House)

aajtak.in

  • वाशिंगटन,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:07 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष अगले चार हफ्तों तक चल सकता है. उन्होंने कहा कि हमने अनुमान लगाया है कि ये संघर्ष चार हफ्तों या उससे कम वक्त तक चलेगा. साथ ही उन्होंने युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को प्रतिष्ठित अखबार डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान अगले चार सप्ताह तक चल सकता है. उन्होंने कहा, 'ये हमेशा से चार सप्ताह की प्रक्रिया रही है. हमने अनुमान लगाया है कि यह चार सप्ताह या उससे कम समय में चलेगा. ये एक बड़ा देश है, इसलिए इसमें चार सप्ताह या उससे कम समय लग सकता है.'

ट्रंप ने डेली मेल को बताया कि अमेरिकी सेना का अभियान शेड्यूल से आगे चल रहा है और कई लक्ष्य अभी बाकी हैं. सब योजना के अनुसार ही चल रहा है. हमने अपनी सोच से ज्यादा उनके पूरे नेतृत्व को ध्वस्त कर दिया है. ऑपरेशन में उनके 48 लोग मारे गए हैं.

Advertisement

सैनिकों की शहादत पर जताया दुख

ट्रंप ने युद्ध में जान गंवाने वाले तीन अमेरिकी सेवा सदस्यों को 'महान' बताया. उन्होंने स्वीकार किया कि उनके दूसरे कार्यकाल में ये पहली अमेरिकी जनहानि है, क्योंकि वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और ईरानी परमाणु ठिकानों पर पिछली बमबारी में कोई मौत नहीं हुई थी.

राष्ट्रपति ने कहा कि दुर्भाग्य से ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है.उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने मृतक सैनिकों के परिवारों से संपर्क किया है और वो उचित समय पर खुद उन परिवारों से मुलाकात करेंगे.

'बातचीत करना चाहता है ईरानी पक्ष'

ईरान के साथ भविष्य में बातचीत की संभावना पर ट्रंप ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि ईरानी पक्ष बात करना चाहता है, लेकिन उनका मानना है कि उन्हें ये कोशिश पिछले हफ्ते करनी चाहिए थी. फिलहाल वे जनरलों के साथ बैठक कर रहे हैं और अपडेट ले रहे हैं.

Advertisement

'युद्ध में शामिल होगा सऊदी'

वहीं, ट्रंप ने बताया कि सऊदी अरब भी इस लड़ाई में शामिल हो रहा है, क्योंकि उसे भी निशाना बनाया गया था. उन्होंने बहरीन, कतर और जॉर्डन जैसे मित्र देशों के नेताओं से भी चर्चा की है. राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई की कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान में लोकतंत्र पनप सकता है.

उन्होंने कहा कि वहां बहुत-सी सकारात्मक चीजें हो सकती हैं जिन्हें देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल, मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य अभियान पूरी ताकत के साथ जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement