'ट्रंप से खिलवाड़ महंगा पड़ेगा...', सीजफायर के बाद भी खाड़ी देशों पर हमले, ईरान को जेडी वेंस की वॉर्निंग

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने बातचीत में ईमानदारी नहीं दिखाई, तो राष्ट्रपति ट्रंप सख्त कदम उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल एक सीजफायर लागू है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर सहमति बनी है. हालांकि क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है और हालात किसी भी वक्त बिगड़ सकते हैं.

Advertisement
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है (Photo- Reuters) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है (Photo- Reuters)

रोहित शर्मा

  • वॉशिंगटन,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ जारी तनाव और वैश्विक संघर्षों पर ट्रंप प्रशासन के कड़े रुख को स्पष्ट किया है. वेंस ने ईरान को दो टूक लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरानी नेतृत्व ने साफ नीयत के साथ बातचीत में हिस्सा नहीं लिया, तो उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ खिलवाड़ करना भारी पड़ सकता है.

Advertisement

वेंस का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब ईरान-अमेरिका में हुए सीजफायर के बीच खाड़ी देशों में हमले जारी हैं. दरअसल, एक तरफ जहां बुडापेस्ट में कूटनीतिक चर्चाएं चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में तनाव फिर से बढ़ गया है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम वर्तमान में गंभीर मिसाइल खतरे का सामना कर रहा है. इसके अलावा कुवैत ने भी ताजा हमले होने की बात कही है. यह घटनाक्रम सीफफायर की स्थिरता पर सवालिया निशान खड़े करते हैं.

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में एक महत्वपूर्ण संबोधन के दौरान वेंस ने कहा कि वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच एक सीजफायर कायम है. इस समझौते के आधार पर अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान पर हमले रोकने के लिए सहमत हुए हैं. इसके बदले में, ईरान ने वैश्विक व्यापार के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर सहमति जताई है.

Advertisement

ट्रंप इस मामले को लेकर इम्पेशेंट हैं: वेंस 

वेंस ने बताया कि ट्रंप ईरान मामले में प्रगति को लेकर काफी इम्पेशेंट हैं और जल्द परिणाम चाहते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वयं वेंस और अमेरिकी वार्ता दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे ईरान के साथ किसी ठोस समझौते तक पहुंचने के लिए पूरी निष्ठा और सद्भावना के साथ काम करें. वेंस के अनुसार, ईरान के भीतर से कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और वहां के कुछ धड़ों ने इस सीजफायर का स्वागत किया है, हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान में कुछ लोग अब तक हासिल हुई प्रगति को लेकर झूठ फैला रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अगर ईरान ईमानदारी से हमारे साथ काम करने को तैयार है, तो मुझे लगता है कि हम एक समझौते तक पहुंच सकते हैं. लेकिन अगर वे झूठ बोलते हैं, धोखा देते हैं या हमने जो यह सीजफायर लागू किया है, उसे लागू होने से रोकने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें इसके परिणाम अच्छे नहीं लगेंगे. राष्ट्रपति ने यह भी दिखाया है कि हमारे पास अब भी मजबूत सैन्य, कूटनीतिक और सबसे अहम आर्थिक दबाव बनाने की ताकत है. हालांकि, राष्ट्रपति ने हमें इन साधनों का इस्तेमाल करने के बजाय बातचीत की मेज पर आने को कहा है. लेकिन अगर ईरान भी ऐसा नहीं करता, तो उसे पता चल जाएगा कि अमेरिका का राष्ट्रपति मजाक करने वालों में से नहीं है. 

Advertisement

यूक्रेन युद्ध और यूरोप की भूमिका पर नाराजगी

रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए वेंस का लहजा काफी तीखा रहा. उन्होंने वर्तमान स्थिति को महज कुछ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए हो रही सौदेबाजी करार दिया. वेंस ने इस मुद्दे पर यूरोपीय राजनीतिक नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका उनके ढुलमुल रवैये से निराश है. उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रपति ट्रंप इस युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए निरंतर काम करना जारी रखेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement