US-Israel-Iran War LIVE News & Latest Updates: अमेरिका-ईरान-इज़रायल संघर्ष के केंद्र में होर्मुज़ स्ट्रेट केंद्र में आ गया है. अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर दी है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है और तेल की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया है. इस कार्रवाई के बाद कई जहाज़ों को रास्ते से वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ ईरान से जुड़े टैंकरों ने सीमित रूप से रास्ता पार भी किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को 40 मिनट तक एक अहम फ़ोन कॉल पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की. दोनों नेताओं ने होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की तत्काल ज़रूरत पर ज़ोर दिया. यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लागू की गई नई नौसैनिक नाकेबंदी को प्रतिबंधित जहाज़ों से अपनी पहली सीधी चुनौती का सामना करना पड़ा.
इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता विफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है. अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना चाहता है, जबकि तेहरान ने नाकेबंदी को गैरकानूनी बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
कनाडा, UK, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कई अन्य देशों ने बुधवार को एक संयुक्त बयान जारी करते हुए लेबनान में लड़ाई तुरंत खत्म करने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि बिगड़ती मानवीय स्थिति और विस्थापन के बढ़ते संकट को देखते हुए तत्काल अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की ज़रूरत है. इन देशों ने संघर्ष वाले इलाकों में काम कर रहे राहतकर्मियों की सुरक्षा की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया और उन कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा की, जिनके कारण UN शांतिरक्षकों की मौत हुई है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मंगलवार को, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाकेबंदी लागू होने के एक दिन बाद, एक अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने ईरान से निकलने की कोशिश कर रहे दो तेल टैंकरों को रोका और उन्हें वापस लौटने का आदेश दिया.
अधिकारी ने बताया कि ये जहाज़ ओमान की खाड़ी में स्थित चाबहार बंदरगाह से रवाना हुए थे और जंगी जहाज़ ने रेडियो के ज़रिए उनसे संपर्क किया. यह अभी साफ़ नहीं है कि क्या कोई और चेतावनी भी जारी की गई थी.
ईरानी सरकारी टेलीविज़न की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी छात्रा महदीह एस्फंदियारी बुधवार को फ्रांस से रिहा होने के बाद ईरान लौट आईं. यह घटना दो फ्रांसीसी नागरिकों के ईरान से जाने के बाद हुई, जिन्हें सुरक्षा से जुड़े आरोपों में साढ़े तीन साल तक हिरासत में रखा गया था.
एस्फंदियारी को फरवरी के आखिरी दिनों में इज़रायल-विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए आतंकवाद का महिमामंडन करने का दोषी ठहराया गया था. वे करीब एक साल जेल में बिताने के बाद रिहा हुईं.
मंगलवर, 14 अप्रैल को दक्षिणी लेबनान के टायर शहर में इज़रायली हमले की ख़बर के बाद आग लग गई. इज़रायली और लेबनानी दूत वॉशिंगटन में मिले, जबकि इज़रायल हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ अपना युद्ध जारी रखे हुए था. इज़रायल ने सीजफायर पर बातचीत से साफ़ इनकार कर दिया और बेरूत से इस हिज्बुल्लाह को निहत्था करने की मांग की.
यह मीटिंग मध्य-पूर्व में चल रहे संकट के एक अहम मोड़ पर हुई है, जब अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच हुए नाज़ुक युद्धविराम को अभी एक हफ़्ता ही बीता है.
इजरायली और लेबनानी दूतों ने मंगलवार, 14 अप्रैल को वॉशिंगटन में मुलाकात की. यह ऐसे वक्त में हुआ, जब इजरायल हिज्बुंल्लाह के खिलाफ अपना युद्ध जारी रखे हुए है. यह बैठक मध्य पूर्व संकट के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है, जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच एक हफ्ते से भी कम समय से चल रहे नाजुक युद्धविराम को लागू किए हुए एक हफ्ता गुजर चुका है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका में इजरायली राजदूत येचिएल लीटर और उनकी लेबनानी समकक्ष नादा हमादेह मोवाद के बीच हुई बैठक में भाग लिया.
Al Jazeera रिपोर्ट के मुताबिक, एक इज़रायली हवाई हमले ने दक्षिणी लेबनान के बिंत जबील ज़िले को निशाना बनाया है. एक और इज़रायली हवाई हमला दक्षिणी लेबनान के ही सिडोन ज़िले में स्थित बाबलिएह कस्बे पर हुआ.
फ़ार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान में इमाम खुमैनी स्ट्रीट पर लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) से चलने वाले दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में धमाका हुआ.
इस घटना में तीन लोगों को मामूली चोटें आईं. फ़ार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाकों से तीन घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दो वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा.
हिज्बुल्लाह ने बताया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 34 सैन्य अभियान चलाए, जिनमें दक्षिणी सीमा और उत्तरी इज़रायल में स्थित विभिन्न इज़रायली बस्तियों, सैनिकों के जमावड़ों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया.
हिंद रजब फाउंडेशन (HRF) के जनरल डायरेक्टर डियाब अबू जहजाह की X पर की गई एक पोस्ट के मुताबिक, एक इज़रायली कमांडर मंगलवार को लेबनान में घायल हो गया. घायल कमांडर पर HRF ने पांच साल की बच्ची हिंद रजब की हत्या में शामिल बटालियन का नेतृत्व करने का आरोप लगाया था.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गल्फ़, पाकिस्तानी और ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका और ईरान की बातचीत करने वाली टीमें इस हफ़्ते के आखिर में फिर से पाकिस्तान में हो सकती हैं. हालांकि, एक सीनियर ईरानी सूत्र ने कहा कि अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है.
अमेरिका में इज़रायल के राजदूत येचिएल लाइटर ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि लेबनान सरकार ने इज़रायल के साथ अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के दौरान यह साफ़ कर दिया कि वे अब हिज़्बुल्लाह के कब्ज़े में नहीं रहना चाहते.
UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संकेत दिया है कि इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि ईरान से जुड़ी बातचीत फिर से शुरू होगी. ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी और लेबनान में चल रही सैन्य गतिविधियों के कारण क्षेत्रीय तनाव बढ़ रहा है.
गुटेरेस ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि इज़रायल और लेबनान के बीच बातचीत से सभी मुद्दे तुरंत हल होने की संभावना नहीं है, फिर भी ये बातचीत इस क्षेत्र में लंबे समय तक चलने वाले कूटनीतिक बदलाव और स्थिरता के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिहाज़ से महत्वपूर्ण बनी हुई है.