शहबाज शरीफ ने ट्रंप को किया 'सैल्यूट'? अमेरिकी राष्ट्रपति के एक इशारे पर खड़े हुए पाक PM

वॉशिंगटन के 'Board of Peace' कार्यक्रम में शहबाज़ शरीफ और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात का वीडियो वायरल है. एक हाथ के इशारे को लेकर सलामी की चर्चा छिड़ी, हालांकि यह औपचारिक सलामी नहीं दिख रही है.

Advertisement
शहबाज शरीफ के सैल्यूट वाले वीडियो पर एक बहस छिड़ गई है (Photo: Screengrab) शहबाज शरीफ के सैल्यूट वाले वीडियो पर एक बहस छिड़ गई है (Photo: Screengrab)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

अमेरिका में आयोजित 'बोर्ड ऑफ पीस' कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. कार्यक्रम के वीडियो में शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रति असाधारण सम्मान और गर्मजोशी दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.

मंच पर एक ऐसा क्षण आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण के बीच शहबाज शरीफ की ओर इशारा करते हुए कहा, 'कृपया खड़े हो जाइए'.  ट्रंप के कहते ही शहबाज शरीफ तुरंत अपनी सीट से खड़े हो गए.

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स में शहबाज शरीफ ट्रंप का गर्मजोशी से अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं. एक क्लिप में ऐसा प्रतीत होता है कि वे हल्के से झुककर उन्हें गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

ट्रंप के कहते ही खड़े हो गए शहबाज

इसके अलावा, मंच से उतरते समय शरीफ ने हाथ से एक संक्षिप्त इशारा किया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स 'सैल्यूट' बता रहे हैं. हालांकि, यह कोई औपचारिक सैन्य सैल्यूट नहीं था, लेकिन उनके बॉडी लैंग्वेज को लेकर "चाटुकारिता" के आरोप लग रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'आप साउथ एशिया के सेवियर हैं, आप जैसा कोई नहीं...', शहबाज शरीफ ने फिर ट्रंप को लगाया मक्खन

इसी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप को यह कहते हुए भी सुना गया, “Please stand up.” इसके बाद शहबाज शरीफ तुरंत अपनी सीट से खड़े हो गए. यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.  कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी.

Advertisement

इससे पहले इसी 'Board of Peace' की उद्घाटन बैठक में शहबाज़ शरीफ ने ट्रंप की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ट्रंप के हस्तक्षेप से भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित बड़े संघर्ष को टाला जा सका. उन्होंने ट्रंप को “शांति का आदमी” बताया और उनकी “डायनामिक लीडरशिप” की सराहना की.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement