बेटे हंटर को गन केस में दोषी पाए जाने पर माफ नहीं करेंगे राष्ट्रपति बाइडेन: व्हाइट हाउस

राष्ट्रपति बाइडेन के बेटे हंटर के मामले पर व्हाइट हाउस की पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है. इसमें कहा गया है कि अगर हंटर को दोषी ठहराया जाएगा तो बाइडेन उन्हें माफ नहीं करेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या बाइडेन गन मामले में दोषी ठहराए जाने पर अपने बेटे की सजा कम करेंगे, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, नहीं.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और हंटर बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और हंटर बाइडेन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन पर गन से संबंधित मामले में आरोप तय हो गए हैं. इस पर अब व्हाइट हाउस की पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है. इसमें कहा गया है कि अगर हंटर को दोषी ठहराया जाएगा तो बाइडेन उन्हें माफ नहीं करेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या बाइडेन गन मामले में दोषी ठहराए जाने पर अपने बेटे की सजा कम करेंगे, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, नहीं.

Advertisement

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने जुलाई की ब्रीफिंग की याद दिलाते हुए कहा, "मैंने इस सवाल का जवाब पहले ही दिया है. यह मुझसे कुछ हफ्ते पहले भी पूछा गया था और इस पर मैंने स्पष्ट रूप से कहा नहीं जवाब दिया था.

बता दें कि हंटर बाइडेन वर्तमान में तीन गुंडागर्दी बंदूक आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिसमें उन पर दवाओं के प्रभाव में रहते हुए अवैध रूप से बंदूक हासिल करने का आरोप लगाया गया है. दोषी पाए जाने पर इन आरोपों में 10 साल की जेल की सज़ा हो सकती है. उनके कानूनी वकील ने आरोपों का सख्ती से खंडन किया है, यह तर्क देते हुए कि उनकी संवैधानिकता अत्यधिक संदिग्ध है.

बता दें कि हंटर बाइडेन पर तीन आरोप तय किए गए हैं. मामला पांच साल पहले बंदूक की खरीद से जुड़ा है. उन पर बंदूक की खरीद के लिए झूठ बोलने का आरोप है. इस मामले में तीन आरोप तय हुए हैंः-

Advertisement

- पहलाः रिहेब से निकलने के दो महीने बाद अक्टूबर 2018 में हंटर ने कॉल्ट कोबरा स्पेशल स्टोर से एक बंदूक खरीदी थी.

- दूसराः बंदूक की खरीद के दौरान उन्हें जो फॉर्म भरा था, उसमें उन्होंने अपने ड्रग्स लेने की बात छिपाई थी. इस मामले में 10 साल की जेल हो सकती है.

- तीसराः कानूनन ड्रग्स लेने वाला व्यक्ति अपने पास बंदूक या कोई और हथियार नहीं रख सकता. पर हंटर ने ऐसा किया. इस मामले में उन्हें पांच साल की जेल हो सकती है.

टैक्स चोरी का मामला भी चल रहा है

हंटर बाइडेन बिजनेस डीलिंग्स को लेकर भी जांच के दायरे में रहे हैं. इस मामले को देख रहे एक विशेष काउंसिल ने कहा कि समय पर टैक्स का भुगतान नहीं करने की वजह से हंटर पर वॉशिंगटन या फिर कैलिफोर्निया में मामला चलाया जा सकता है.  

आरोप है कि हंटर बाइडेन ने जानबूझकर आयकर का भुगतान नहीं किया. वह 2017 और 2018 में 15 लाख डॉलर से अधिक का टैक्स रिटर्न समय पर दाखिल नहीं कर पाए. इन दो सालों में उनकी कमाई पर लगभग एक लाख डॉलर से अधिक का बकाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »