पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे स्वीडन, गोटेबर्ग एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचे. एयरपोर्ट पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वीडन की सीमा में प्रवेश करते समय पीएम मोदी के विमान को स्वीडिश ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट भी किया.

Advertisement
भारत-स्वीडन रिश्तों को नई मजबूती देने गोथेनबर्ग पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (Photo: PTI) भारत-स्वीडन रिश्तों को नई मजबूती देने गोथेनबर्ग पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं. इसी दौरे के दूसरे पड़ाव पर वो रविवार को स्वीडन पहुंच गए हैं. जहां उनका शानदार स्वागत हुआ और अगले दो दिनों में कई बड़ी बातचीत होनी है. यह दौरा भारत के लिए बड़ा मौका है. स्वीडन के एयरस्पेस में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी के विमान को स्वीडन के लड़ाकू जेट ने एस्कॉर्ट किया.

Advertisement

इस दो दिन के दौरे में मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन आमने-सामने बैठकर कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे. इनमें व्यापार, हरित ऊर्जा, एआई, नई टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पेस, स्टार्टअप्स, सप्लाई चेन से लेकर जलवायु जैसे मुद्दे हैं.

बड़े बिजनेस लीडर्स से भी होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के PM मिलकर एक बड़े यूरोपीय बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे. इसका नाम है यूरोपियन रॉउंडटेबल फ़ॉर इंडस्ट्री. यह यूरोप के बड़े-बड़े कारोबारी नेताओं का मंच है. यहां यूरोपीय कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी. इसका मतलब है कि यहां भारत के लिए यूरोप में निवेश और कारोबार बढ़ाने के नए दरवाजे खुल सकते हैं.

स्वीडन के लड़ाकू जेट ने किया एस्कॉर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान जैसे ही स्वीडन के एयरस्पेस में पहुंचा, स्वीडन के लड़ाकू जेट्स ने उसे एस्कॉर्ट किया. लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा घेरा देते हुए गोथेनबर्ग एयरपोर्ट तक पहुंचाया.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन से होगी. इस बैठक का मकसद भारत और स्वीडन के रिश्तों को और मजबूत करना है. उन्होंने ने बताया कि बातचीत में व्यापार, निवेश, इनोवेशन और रक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
 

स्वीडन के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'मेरे मित्र, स्वीडन में एक बार फिर आपका हार्दिक स्वागत है. दो लोकतंत्र, एक मज़बूत संबंध.'

स्वीडन में दिखी बंगाली संस्कृति की झलक - पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बंगाली संस्कृति को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि बंगाली संस्कृति पूरी दुनिया में लोकप्रिय है और स्वीडन भी इससे अलग नहीं है. प्रधानमंत्री ने बताया कि स्वीडन में हुए भारतीय समुदाय के स्वागत कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली. 

पहले भी आ चुके हैं प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन

यह पहली बार नहीं है जब मोदी स्वीडन गए हैं. साल 2018 में वो यहां आए थे. उस दौरे का मकसद था पहली बार भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन यानी भारत और उत्तरी यूरोप के देशों की बैठक. अब सात साल बाद मोदी फिर आए हैं और इस बार का दौरा और भी बड़ा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement