...जब PM मोदी के रूमाल से मैच कर गई नेतन्याहू की पत्नी की ड्रेस, Video

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर पत्नी संग एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. पीएम मोदी जैसे ही प्लेन से बाहर निकले. नेतन्याहू ने दूर से ही हाथ जोड़कर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी उन्हें गले लगा लिया. 

Advertisement
PM मोदी का इजरायल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत. (Photo:X/Netanyahu) PM मोदी का इजरायल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत. (Photo:X/Netanyahu)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इजरायल में हैं. इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के पहुंचने पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया. नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे. इस बीच पीएम मोदी के वेलकम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर पत्नी संग एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. पीएम मोदी जैसे ही प्लेन से बाहर निकले. नेतन्याहू ने दूर से ही हाथ जोड़कर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी उन्हें गले लगा लिया. 

Advertisement

पीएम मोदी ने नेतन्याहू के बगल में खड़ी उनकी पत्नी सारा से गर्मजोशी से हाथ मिलाया. जब पीएम मोदी और सारा एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे. तभी नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंग और पत्नी सारा की ड्रेस के कलर की तरफ इशारा किया. इस पर पीएम मोदी ने कहा yes, yes... Saffron... इस पर तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे.

दरअसल पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर और नेतन्याहू की पत्नी सारा की ड्रेस के कपड़ों का रंग Saffron (भगवा) था. 

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि इजरायल में आपका सम्मान कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, प्रधानमंत्री मोदी. आपका स्वागत है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement