'यूरेनियम संवर्धन हमारा अधिकार, बिना इसके कोई बात नहीं', ईरान की अमेरिका को दो टूक

ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम संवर्धन को लेकर ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज किया है. ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने साफ कर दिया है कि यूरेनियम संवर्धन उसका अधिकार है और किसी भी संघर्षविराम वार्ता में यह शर्त अनिवार्य रहेगी.

Advertisement
ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी. (Photo: AFP) ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • तेहरान,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका को दो टूक जवाब दिया है. ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने गुरुवार को कहा कि उनके देश को यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) का अधिकार है और किसी भी संघर्षविराम वार्ता के लिए यह सबसे जरूरी शर्त है. तेहरान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस्लामी ने कहा कि ईरान ने संघर्षविराम के लिए अमेरिका के सामने जो 10 सूत्रीय प्रस्ताव रखा है, 'यूरेनियम संवर्धन का अधिकार' उसका अहम हिस्सा है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है. मोहम्मद इस्लामी ने साफ कहा कि कोई भी ताकत ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोक नहीं सकती और अमेरिका व इजरायल के दावे 'सिर्फ ख्वाहिशें' हैं. इस्लामी ने यह भी कहा कि हालिया सैन्य कार्रवाइयों के बावजूद ईरान के खिलाफ सभी तरह की साजिशें नाकाम रही हैं और अब विरोधी देश बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि संघर्षविराम की मांग दुश्मनों की हार को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: 'दफन यूरेनियम खोद निकालेंगे...', सीजफायर के बाद बोले ट्रंप, ईरान को हथियार देने वाले देशों को दिया झटका

इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद में स्थायी संघर्षविराम की शर्तों पर बातचीत प्रस्तावित है. दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह के अस्थायी संघर्षविराम लागू होने के बाद कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह खत्म करेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि आगामी वार्ता में ईरान पर लगाए गए टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी और कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है.

Advertisement

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इजरायल का लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल क्षमता को पूरी तरह खत्म करना है, चाहे वह कूटनीति से हो या बल प्रयोग से. नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान की मिसाइल निर्माण क्षमता और परमाणु ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाया है, जिसमें सेंट्रीफ्यूज प्लांट्स का नष्ट होना और कई परमाणु वैज्ञानिकों का मारा जाना शामिल है. उन्होंने कहा कि यह युद्ध का अंत नहीं, बल्कि लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक पड़ाव है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement