'अमेरिका के 14 बेस तबाह, सैकड़ों सैनिकों की मौत', ईरान ने किया बड़ा दावा

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात युद्ध जैसे हो गए हैं. आईआरजीसी के प्रवक्ता इब्राहीम जोल्फाघरी ने दावा किया है कि ईरान ने 14 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया और सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए. साथ ही आगे और घातक हमलों की चेतावनी दी गई है. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तेल अवीव समेत कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जबकि दुबई और अबू धाबी में भी धमाके सुने गए.

Advertisement
मिडिल ईस्ट में हालात युद्ध जैसे हो गए हैं. (Photo: AFP) मिडिल ईस्ट में हालात युद्ध जैसे हो गए हैं. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • तेहरान/तेल अवीव,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद हालात पूर्ण युद्ध जैसे हो गए हैं. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खातम ओल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने दावा किया है कि ईरानी सशस्त्र बलों ने 14 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है और इन हमलों में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ईरानी सशस्त्र बलों के हमले आगे और अधिक घातक होंगे. यह बयान सरकारी मीडिया के हवाले से जारी किया गया है. आईआरजीसी के प्रवक्ता इब्राहीम जोल्फाघरी ने सरकारी टीवी पर बयान पढ़ते हुए कहा कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने 14 ठिकानों को निशाना बनाया है और इन हमलों में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.

Advertisement

ईरान में एक साथ 30 ठिकानों पर हमले

शनिवार को अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने तेल अवीव के साथ-साथ कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं. दुबई और अबू धाबी में भी विस्फोटों की आवाज सुनी गई. अबू धाबी में एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद गिरे मलबे की चपेट में आने से एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई.

ईरान में एक साथ 30 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए, जिनमें ईरानी राष्ट्रपति का आवास, सुप्रीम लीडर का ऑफिस और कई प्रमुख सरकारी दफ्तर शामिल हैं. हालांकि ईरान ने कहा है कि अयातुल्ला खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है.

'हथियार डाल दो या मौत का सामना करो'

अमेरिका ने अपने हमलों को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दिया है. इन हमलों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा था, जो अमेरिका और अन्य देशों के लिए खतरा बन सकती थीं. ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा, 'हथियार डाल दो या मौत का सामना करो.' 

Advertisement

वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह हमला ईरान से पैदा हो रहे बड़े खतरे को खत्म करने के लिए किया गया है. ताजा हमले ऐसे समय में हुए हैं जब कुछ महीने पहले ही अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु स्थलों पर हमला किया था, जबकि पिछले साल जून में इजरायली लड़ाकू विमानों ने देशभर में दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement