ईरान एयरस्पेस खोलने की तैयारी में, बताया चार चरण का पूरा प्लान

ईरान ने अपने एयरस्पेस और एयरपोर्ट को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी. यह जानकारी सिविल एविएशन संगठन के एक अधिकारी ने दी है.

Advertisement
28 फरवरी के बाद पहली बार खुलेगा ईरान का एयरस्पेस (File Photo) 28 फरवरी के बाद पहली बार खुलेगा ईरान का एयरस्पेस (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अपने एयरस्पेस और एयरपोर्ट्स को दोबारा खोलने का बड़ा फैसला लिया है. ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन (Civil Aviation Organization) के डिप्टी हेड ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आसमान खोलने की यह प्रक्रिया चार अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी. दरअसल, अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से 28 फरवरी से ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया गया था.

Advertisement

ईरान की एयरलाइंस एसोसिएशन के मुताबिक, राजधानी तेहरान के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर भी कामकाज जल्द शुरू होगा. आसान भाषा में कहें तो जब युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो विमानों की सुरक्षा के लिए रास्ता बंद कर दिया जाता है. चूंकि अब हमले रुक गए हैं, इसलिए इसे फिर से खोला जा रहा है. हालांकि, ईरान की तरफ से उड़ानों के पूरी तरह बहाल होने के लिए अभी कोई निश्चित समयसीमा नहीं तय की गई है, लेकिन एयरपोर्ट्स पर तैयारियां तेज हैं.

इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि ईरान का रास्ता बंद होने की वजह से कई उड़ानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था. अब ईरान ने चरणबद्ध तरीके से उड़ानों को अनुमति देने का जो प्लान तैयार किया है, उससे हवाई यातायात धीरे-धीरे पटरी पर लौटेगा.

Advertisement

पहले निकलेंगे ट्रांजिट विमान, आखिरी चरण में खुलेंगे पश्चिमी ईरान के एयरपोर्ट

ईरान के 4 फेज वाले प्लान के तहत सबसे पहले चरण में ट्रांजिट फ्लाइट्स को इजाजत दी जाएगी. ये वो विमान हैं जो ईरान के ऊपर से गुजरते हैं. इसके बाद दूसरे चरण में देश के पूर्वी हिस्से में स्थित एयरपोर्ट्स को चालू किया जाएगा. नागरिक उड्डयन संगठन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद ही अगले कदम उठाए जा रहे हैं. तीसरे चरण में ईरान के दो सबसे महत्वपूर्ण हवाई अड्डे, मेहराबाद और इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही शुरू होगी. ये दोनों एयरपोर्ट राजधानी तेहरान के मुख्य केंद्र हैं. सबसे अंत में यानी चौथे चरण में देश के पश्चिमी हिस्से के एयरपोर्ट्स को खोला जाएगा.

अल जजीरा रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि हमले शुरू होने के बाद से बंद पड़ा एयरस्पेस अब उड़ानों के लिए सुरक्षित है, इसलिए पूरी सावधानी के साथ इसे चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है. तेहरान के हवाई अड्डों पर अब फ्लाइट्स की आवाजाही को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ईरान का यह कदम मिडिल ईस्ट में विमानों की आवाजाही को फिर से सुगम बनाने की दिशा में सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement